Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Gochar 2024: जल्द सूर्यदेव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 10:53 AM (GMT+05:30)

    सूर्य पूरे साल एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। उनके इस राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस बार सूर्य देव 16 अगस्त को कर्क र ...और पढ़ें

    Surya Gochar 2024: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ -
    Surya Gochar 2024: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ -

    HighLights

    1. सूर्य पूरे साल एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं।
    2. उनके इस राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
    3. इस बार सूर्य देव 16 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सिं​ह संक्रांति का दिन अपने आप में बेहद खास होता है। यह शुभ पर्व भगवान सूर्य को समर्पित है। हर माह सूर्यदेव 12 राशियों में गोचर करते हैं। इस बार वह अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य देव के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

    साथ ही कुछ राशियों को इस गोचर (Surya Gochar In Singh) का जबरदस्त लाभ मिलने वाला है, तो आइए उनके नाम जानते हैं -

    इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

    मेष राशि

    सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में जबरदस्त लाभ प्राप्त होंगे। भगवान की ओर आस्था बढ़ेगी। व्यवसाय में जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि सूर्य का यह परिवर्तन मेष राशि वालों के जिंदगी की धन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करेगा। साथ ही सम्मान में वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी आज, इस एक चीज से करें परहेज, नोट करें भोग और पूजा मुहूर्त

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद शानदार होने वाला है। इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने के चांस हैं। इसके अलावा वृषभ राशि के बिगड़े हुए काम बनने की संभावनाएं। ऐसे में इस राशि के लोगों को इस शुभ अवसर भगवान सूर्य की विशेष पूजा करनी चाहिए। साथ ही वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए।

    सिंह राशि

    सूर्यदेव के इस गोचर का सिंह राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा, क्योंकि सिंह उनकी स्वराशि है। इन राशियों को करियर में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। ऐसे में सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें जल में रोली डालकर अर्घ्य दें।

    खबरें और भी

    सूर्य देव पूजा मंत्र

    • ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:
    • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
    • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय।।

    यह भी पढ़ें: Singh Sankranti 2024: इस विधि से दें सूर्य देव को अर्घ्य, दिनों-दिन धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।