यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Somvar ke Mantra: सोमवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, रूका हुआ हर काम होगा पूरा
Somvar ke Mantra सनातन धर्म में प्रत्येक दिन किसी-न-किसी देवता को समर्पित माना गया है। ठीक इसी प्रकार सोमवार का दिन भगवान शिव शंकर को समर्पित है। ऐसे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Somvar ke Mantra: सोमवार का दिन एक ऐसा दिन होता है जब हमे सबसे ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती है। क्योंकि रविवार की छुट्टी के बाद शरीर आराम की अवस्था में आ जाता है। ऐसे में सोमवार के दिन काम का नाम सुनते ही आलस्य आने लगता है। ऐसे में आपको सोमवार के दिन इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है। साथ ही इन मंत्रों के जाप से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त होती है।
शिव मंत्रों के फायदे
इन मंत्रों के जाप से आपको महादेव की कृपा तो प्राप्त होती ही है। साथ ही इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति को मानसिक शांति का भी अनुभव होता है। जिससे व्यक्ति का तनाव भी कम होता है। शिव मंत्र का जाप करने से बुराइयों से मुक्ति मिलती है। इससे भक्त के मन में प्रेम, दया, और करुणा का भाव उत्पन्न होता है।
इन मंत्रों के जाप से होगा लाभ
ॐ नमः शिवाय
यह भगवान शिव का मूल मंत्र जाप है। यह सरल तो है ही, साथ ही पूरी श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जाप करने से आपके सारे रुके हुए काम पूरे होते हैं।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
यह महामृत्युंजय मंत्र है। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का खतरा भी टल जाता है। लेकिन इस मंत्र के जाप में ध्यान रखना होता है कि मंत्र को गलत उच्चारण न हो।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात
सुख-समृद्धि के लिए इस मंत्र का जाप करना बेहुत लाभकारी होता है। इस मंत्र का जाप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र के जाप से भी व्यक्ति के रूके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं।
खबरें और भी
ॐ हौं जूं सः
यह भी एक आसान मंत्र है। इसके जाप से आपकी सारी बाधाएं दूर हो सकती है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'