Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somvati Amavasya 2024: इन जगह पर लगाएं पितरों के नाम का दीपक, सोमवती अमावस्या पर मिलेगा लाभ

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 03:41 PM (IST)

    हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली 15वीं तिथि को अमावस्या कहा जाता है। यह वह तिथि है जब चंद्रमा आकाश में दिखाई नहीं देता। ...और पढ़ें

    Somvati Amavasya 2024 इन जगह पर लगाएं पितरों के नाम का दीपक।
    Somvati Amavasya 2024 इन जगह पर लगाएं पितरों के नाम का दीपक।

    HighLights

    1. कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि कहलाती है अमावस्या।
    2. पितरों के तर्पण आदि के लिए विशेष है अमावस्या तिथि।
    3. सोमवती अमावस्या पर की जाती है शिव जी की पूजा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somvati Amavasya 2024 Upay: हिंदू धर्म में माना गया है कि, अमावस्या तिथि पर स्नान-दान करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अप्रैल माह में आने वाली सोमवती अमावस्या पर किन जगहों पर दीपक जलाकर आप पितरों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

    जरूर करें ये काम

    सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अमावस्या तिथि की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जरूर जलाएं और वहां बैठकर पितृ सूक्त का पाठ करें। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं हल होती हैं।

    बनेंगे बिगड़े हुए काम

    सोमवार के दिन पड़ने के कारण सोमवती अमावस्या शिव जी की पूजा का भी विशेष महत्व है। ऐसे में आप इस दिन कच्चे दूध में दही, शहद मिलाकर शिव जी अभिषेक करें और उनके समक्ष घी का चौमुखी दीपक जलाएं। इससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं।

    मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

    सोमवती अमावस्या पर सूर्यास्त होने के बाद किसी नदी में आटे से बने दीपक जलाकर प्रवाहित करें। इसके साथ ही सोमवती अमावस्या पर हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इससे आपको शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।

    खबरें और भी

    इन जगहों पर जलाएं दीपक

    अमावस्या की रात को घर के ईशान कोण यानी उत्तर और पूर्व दिशा के बीच में दीपक जलाने से व्यक्ति को पितरों और मां लक्ष्मी दोनों की आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही अमावस्या की शाम लाल रंग के धागे का प्रयोग करते हुए घी का दीपक जलाएं और इसमें केसर डाल दें। इसमें इसके बाद श्री सूक्त का पाठ करें। इस उपाय को करने से आपके घर में लक्ष्मी जी घर में वास बना रहता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी

    Picture Credit: Freepik