Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें राशि अनुसार दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

    Updated: Sat, 07 Dec 2024 05:19 PM (IST)

    सोमवती अमावस्या का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन पितरों का तर्पण और धार्मिक कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 30 ...और पढ़ें

    Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें इन चीजों का दान।
    Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें इन चीजों का दान।

    HighLights

    1. अमावस्या तिथि सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है।
    2. अमावस्या हर महीने आती है।
    3. अमावस्या पर पूजा और व्रत करने से पापों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अमावस्या तिथि बेहद शक्तिशाली मानी गई है। यह दिन पूर्वजों को समर्पित है। सोमवार को पड़ने की वजह से इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। अमावस्या को आत्मा की शुद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर, 2024 दिन सोमवार को साल की अंतिम सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024 Kis Din Hai?) मनाई जाएगी। ऐसे में इस दिन ज्यादा से ज्याद दान और पूजा-अर्चना करें। इससे सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही अन्न और धन में वृद्धि होगी, तो चलिए इस दिन क्या दान करना चाहिए उसके बारे में जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: Mundan Muhurat 2025: साल 2025 में कब-कब करा सकते हैं बच्चों का मुंडन? जानें सही डेट्स

    सोमवती अमावस्या पर करें इन चीजों का दान (Somvati Amavasya 2024 Par Karen Ye Daan)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को सोमवती अमावस्या पर गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन चावल का दान करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर पालक या हरी चीजों का दान करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को सोमवती अमावस्या पर दूध का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर लाल रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को सोमवती अमावस्या पर घी का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गुड़ का दान करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर केसर की खीर का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को सोमवती अमावस्या पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काली उड़द का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस मौके पर पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: कब मनाई जाएगी साल की आखिरी अमावस्या? जरूर करें ये काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।