Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somwar Daan: सोमवार के दिन पूजा के बाद करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 08 Jun 2025 09:00 PM (IST)

    सोमवार (Somwar 2025 Daan) के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इसके बाद विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। पूजा के बाद ...और पढ़ें

    Somwar Daan: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Somwar Daan: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में सोमवार का खास महत्व है।
    2. इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा से दुखों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 09 जून को ज्येष्ठ माह के त्रयोदशी तिथि एवं चतुर्दशी तिथि है। सोमवार के दिन भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक के जीवन में सुखों का आगमन होता है। साथ ही जीवन में व्याप्त हर परेशानी दूर होती है।

    ज्योतिष भी सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दान करने की सलाह देते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने और सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। अगर आप भी मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के बाद इन चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: भगवान शिव की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    इन चीजों का दान करें

    • मेष राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के बाद गेहूं और गुड़ का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के बाद चावल और आटा का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक सोमवार के दिन हरी सब्जियों और हरे रंग के फलों का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के बाद जरूरतमंदों के बीच आटा का दान करें।
    • सिंह राशि वाले महादेव की कृपा पाने के दिन पूजा के बाद गेहूं और गुड़ का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के बाद गौ माता को हरा चारा खिलाएं।  
    • तुला राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दूध, दही और चीनी का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए शकरकंद और टमाटर का दान करें।
    • धनु राशि के जातक सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के बाद पीले चीजों का दान करें।  
    • मकर राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के बाद जूते और चप्पल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए छतरी और नमक का दान करें।
    • मीन राशि के जातक जॉब की परेशानी दूर करने के लिए पपीता और बेसन का दान करें।

    यह भी पढ़ें: भगवान शिव की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी