Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Baby Names: अपने बच्चे के लिए चुनें ये यूनिक नाम, जिनका अर्थ भी है बहुत दिव्य

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 11:24 AM (IST)

    आजकर माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक ऐसे नाम की तलाश में रहते हैं जो यूनिक होने के साथ-साथ एक दिव्य अर्थ वाला भी हो। तो आज हम आपको लड़का व लड़की के लिए ...और पढ़ें

    Baby names बच्चे के लिए दिव्य अर्थ वाले नाम। (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Baby names बच्चे के लिए दिव्य अर्थ वाले नाम। (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में शुभ माने गए हैं आध्यात्मिक नाम।
    2. लड़के व लड़की दोनों के लिए चुन सकते हैं ये नाम।
    3. जीवन में देखने को मिलते हैं अच्छे परिणाम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में बच्चे का नाम विशेष महत्व रखता है, इसलिए 16 संस्कारों में नामकरण भी शामिल है। यह माना जाता है कि कभी भी अपने बच्चे के लिए एक ऐसे नाम का चयन न करें, जिसका कोई अर्थ न हो। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कोई यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये नाम चुन सकते हैं।

    लड़कियों के लिए दिव्य नाम

    • देविना - संस्कृत में इस नाम का अर्थ है दिव्य। ऐसे में यह नाम आपकी बेटी के लिए सुखदायक, शांतिपूर्ण नाम साबित होगा।
    • धृति - धृति का अर्थ है धैर्य या फिर संयम। यह नाम काफी यूनिक और मॉडर्न भी है। ऐसे में यह नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
    • इरा - इरा, ज्ञान की देवी अर्थात सरस्वती जी का एक नाम है। यह नाम आपकी बेटी पर बहुत प्यारा लगेगा।
    • आद्या - आद्या का अर्थ है "प्रथम शक्ति" अर्थात देवी दुर्गा। ऐसे में आप यह दिव्य नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
    • आरुण्या - इस नाम का अर्थ है सूर्य के समान। यह नाम भी आपकी बेटी के लिए अच्छा रहेगा।
    • मेह - यह नाम प्यारा होने के साथ-साथ एक दिव्य अर्थ भी लिए हुए है। मेहर एक फारसी नाम है, जिसका अर्थ है परोपकार या ईश्वर की कृपा।
    • रूहानी - ये नाम आपको अपनी बेबी गर्ल के लिए पसंद आ सकता है। रूहानी नाम का मतलब होता है "आध्यात्मिक" या "आत्मा से संबंधित"।
    • अमृथा - ये नाम अपनी बेटी के लिए काफी खास रहने वाला है। अमृथा नाम का अर्थ होता है अमरता या फिर ईश्‍वर का दिव्‍य अमृत होता है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में रखे पुराने कपड़े बन सकते हैं दुर्भाग्य का कारण, आज ही कर लें अलमारी को अरेंज

    लड़कों के लिए दिव्य नाम

    • अनवीर - अगर आपके बेटे के नाम 'अ' से निकला है, तो आप उसे यह यूनिक नाम दे सकते हैं। इसका अर्थ होता है ज्ञानी, दिव्‍य या सर्वोपरि।
    • अद्विक - अद्विक का अर्थ होता है "अद्वितीय" या फिर "जिसके जैसा कोई दूसरा न हो"। ऐसे में आप अपने बेटे के लिए यह नाम चुन सकते हैं।
    • वेदांत - वेदांत का अर्थ होता है "वेदों का सार" या ज्ञान का अंतिम व सर्वोच्च स्तर। ऐसे में आप अपने लाडले बेटे को यह नाम दे सकते हैं।
    • आर्य - यह संस्कृत का एक शब्द है, जिसका अर्थ है श्रेष्ठ या सभ्य व्यक्ति। आप अपने बेटे को यह नाम दे सकते हैं।
    • अन्वय - अन्वय शब्द का अर्थ है क्रम, संबंध या फिर सिलसिला। ऐसे में यह नाम आपके बेटे पर खूब खिलेगा। 

    यह भी पढ़ें -  Vastu Tips: घर में सुख-शांति और पॉजिटिव एनर्जी के लिए लगाएं ये धार्मिक चिह्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'

    खबरें और भी