Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कंगाली को न्योता देती हैं आपकी ये 5 आदतें, आज ही बदल लें वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 03:50 PM (IST)

    अपनी 5 आदतों को हर व्‍यकित को तुरंत ही बदल लेना चाहिए। इनके होने से घर में बिना संकेत के आर्थिक परेशानियों का आगमन हो सकता हैं। ...और पढ़ें

    आपकी आदते भी ला सकती हैं घर में आर्थिक तंगी (Picture Credit- AI Generated)

    आपकी आदते भी ला सकती हैं घर में आर्थिक तंगी (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा कई बार होता है कि हमारी कुछ आदतें, हमसे अनजाने में कुछ गलतियां करा बैठती हैं। हम समझ भी नहीं पाते हैं कि वे आदतें किस तरह से हमें आर्थिक संकट में धकेलते जा रही हैं और हम उन्हें निरंतर करते रहते हैं। ऐसे में देवी लक्ष्मी हमसे रूठ जाती हैं और आर्थिक परेशानियां बढ़ जाती हैं।

    अगर आप भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रही हैं, तो एक बार आपको भी अपनी इन आदतों को सुधारने पर ध्‍यान देना चाहिए, जिन्‍हें धार्मिक मान्‍यताओं और वास्‍तु के हिसाब से भी बहुत गलत माना गया है।

    बिस्‍तर पर भोजन करना

    बिस्‍तर पर बैठकर भोजन करना वास्‍तु के हिसाब से बहुत ही खराब बताया गया है। मान्‍यता है कि इससे रहु का प्रभाव उत्‍पन्‍न होता है और आर्थिक स्थिति डगमगा जाती है। कई बार आपके खर्चे बेहिसाब हो जाते हैं। धन की बचत करने में आपको दिक्‍कत होती है। वहीं बिस्‍तर में बैठकर भोजन करना आपको अनिद्रा का शिकार बना देता है और सोते वक्‍त आपको नकारात्‍मक सपने भी आते हैं।

    घर की चौखट पर खड़े होकर लड़ना

    घर की दहलीज को हमेशा साफ और शांत रखना चाहिए। जो लोग ऐसा नहीं करते हैं, उनके घर में लक्ष्‍मी का प्रवेश नहीं हो पाता है। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार घर का मुख्‍य द्वार शुक्र को समर्पित होता है। इस द्वार से ही घर में भौतिक सुखों का आगमन होता है, अगर यंही क्‍लेश होगा तो केवल नकारात्‍मक ऊर्जा ही घर में प्रवेश कर पाएगी ।

    stop these 5 habits to avoid money loss(Picture Credit- AI Generated)

    किचन में टूटे बर्तन रखना

    घर में टूटे बर्तन रखना भी अच्‍छी बात नहीं होती है। वास्‍तु में बताया गया है कि इससे शनि, राहु और चंद्रमा खराब होता है। टूटे बर्तन अशुभता का प्रतीक होते हैं। इससे घर के लोगों की बीच मानसिक तनाव और वाद-विवाद बढ़ता है। ऐसे घर में कंगाली का आना निश्चित होता है।

    खबरें और भी

    ब्रह्म मुहूर्त के समय झाड़ू लगाना

    ब्रह्म मुहूर्त में कभी भी घर की सफाई नहीं करनी चाहिए। यह समय शरीर की सफाई और देवताओं को याद करने का होता है।इस वक्त देवता आपके घर में भ्रमण करने आते हैं, इस वजह से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में घर में झाड़ू लगाएंगी, तो यह ऊर्जा घर से बाहर हो जाएगी।

    सूर्य अस्‍त के बाद घर में अंधेरा रखना

    सूर्य अस्‍त के बाद नकारात्‍मक ऊर्जा प्रबल हो जाती हैं। नकारात्‍मकता और अंधेरे का गहरा संबंध है। वास्‍तु के हिसाब से सूर्य के ढलते ही घर के हर कोने में उजाला हो जाना चाहिए, ताकि नकारात्‍मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करना मुश्किल हो जाए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो यह आदत भी आपको कंगाल बना सकती हैं।

    अतः ऊपर बताए गए वास्तु नियमों का पालन जरूर करें और अपनी इन आदतों को सुधार लें।

    यह भी पढ़ें- ब्रह्म मुहूर्त में साधना से पहले करें ये तैयारियां, तभी मिलेगा पूरा आध्यात्मिक लाभ

    यह भी पढ़ें- देवताओं का समय है ब्रह्म मुहूर्त, इन कामों से पूरे दिन बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।