विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानिए कितने बजे होगा शुरू और भारत पर क्या होगा असर?

Updated: Wed, 12 Aug 2026 08:45 AM (IST)

हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2026) लगेगा, जो भारतीय समयानुसार रात 09:04 बजे से शुरू होकर 13 अगस्त रात 01:28 बजे तक रहेगा।

हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया (Picture Credit: AI Generated)

हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को लगेगा साल 2026 का सूर्य ग्रहण।

  2. भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं।

  3. ग्रीनलैंड, यूरोप, कनाडा सहित कई देशों में होगा यह सूर्य ग्रहण।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026 in India) की अवधि को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है। इस दौरान शुभ काम और पूजा-पाठ करने की मनाही है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है।

इस बार हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2026 Date) पर साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026 Date) का साया रहेगा। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि सूर्य ग्रहण कब से कब तक (Today Surya Grahan Time 2026) रहेगा, भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल का समय क्या रहेगा।

सूर्य ग्रहण 2026 डेट और टाइम (Solar Eclipse 2026 Date and Time in India)

आज यानी 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2026 Time in India) लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, इस ग्रहण की शुरुआत रात को 09 बजकर 04 मिनट (Surya Grahan Kitne Baje Se Hai) पर होगा। वहीं, इसका समापन 13 अगस्त की रात 01 बजकर 28 मिनट पर होगा।

सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

हरियाली अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से भारत में इसका सूतक काल मान्य (Surya Grahan 2026 Sutak Kaal Time) नहीं होगा। इसलिए भारत में ग्रहण के दौरान पूजा-अर्चना और भोजन करने पर कोई रोक नहीं रहेगी।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर, फ्रांस, ब्रिटेन और यूरोप के अधिकतर देशों और कनाडा में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण में क्या करें? (What should be done during a solar eclipse)

  • ग्रहण के समय मन ही मन किसी भी भगवान के मंत्र का जप करें।
  • खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते को डाल दें।
  • सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद स्नान करें।
  • मंदिर और घर की सफाई करें।
  • गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।

सूर्य ग्रहण में क्या न करें? (What should not be done during a solar eclipse)

  • सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।
  • भगवान की मूर्ति को स्पर्श न करें।
  • भोजन का सेवन न करें।
  • नुकीली चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • कोई शुभ और मांगलिक काम न करें।
  • गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन मौसम और फसलों पर पड़ेगा गहरा असर

यह भी पढ़ें- 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के बजट पर पड़ेगा सीधा असर

यह भी पढ़ें- 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; भारत में दिखेगा या नहीं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।