Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के वचनों में छिपा है हर समस्या का समाधान, मिलती है आदर्श व्यक्ति बनने की प्रेरणा

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 10:29 AM (IST)

    Swami Vivekananda Jayanti 2024 तिथि अनुसार 2 फरवरी दिन शुक्रवार यानी आज के दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है। ऐसा कहा जाता है कि वे अपने वि ...और पढ़ें

    Swami Vivekananda Jayanti 2024: स्वामी विवेकानंद के विचार
    Swami Vivekananda Jayanti 2024: स्वामी विवेकानंद के विचार

    HighLights

    1. स्वामी विवेकानंद ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के हित के लिए समर्पित कर दिया था।
    2. आज स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है।
    3. स्वामी जी के विचार युवाओं को प्रेरित करते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Swami Vivekananda Jayanti 2024: स्वामी विवेकानंद ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के हित के लिए समर्पित कर दिया था। आज भी उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने के साथ जीवन की सही राह दिखाते हैं। आज 2 फरवरी दिन शुक्रवार को उनकी जयंती मनाई जा रही है, ऐसे में आज हम उनके अनमोल वचनों को साझा करेंगे, जिनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।

    स्वामी विवेकानंद के विचार

    • जो भी चीजें आपको शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से कमजोर बनाती हैं, उसे जहर समझकर अस्वीकार कर दें।
    • दिन में कम से कम एक बार अपने आप से बात करें, अन्यथा आप इस दुनिया के किसी महान व्यक्ति के साथ मुलाकात चूक सकते हैं।
    • जब तक आप स्वयं पर विश्वास नहीं करते तब तक आप ईश्वर पर विश्वास नहीं कर सकते।
    • कौन आपकी मदद कर रहा है, उन्हें मत भूलिए, जो आपसे प्यार करते हैं, उनसे नफरत मत करिए, जो आप पर विश्वास करते हैं उन्हें धोखा मत दीजिए।
    • आपको अंदर से बाहर तक बढ़ना होगा, कोई आपको सिखा नहीं सकता, कोई आपको आध्यात्मिक नहीं बना सकता, आपकी अपनी आत्मा के अलावा आपका कोई दूसरा शिक्षक नहीं है।
    • यदि हम ईश्वर को अपने हृदय में और प्रत्येक जीवित प्राणी में नहीं देख सकते, तो हम ईश्वर को खोजने कहां जा सकते हैं।
    • हम वही हैं जो हमें हमारे विचारों ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या सोचते हैं?
    • रिश्ते जिंदगी से ज्यादा अहम होते हैं, लेकिन उन रिश्तों में जान का होना भी जरूरी होता है।
    • उठें, जागें और तब तक न रुकें जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।
    • ब्रह्माण्ड की सभी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं, यह हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और रोते हैं कि अंधेरा है।

    यह भी पढ़ें: Masik Krishna Janmashtami 2024: आज मनाई जा रही है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, यहां जानें सही पूजा विधि

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'