यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Swapna Shastra: सपने में हुए हैं भगवान के दर्शन, तो जानिए शुभ-अशुभ से इसका कनेक्शन
हमें कई तरह के सपने दिखाई देते हैं जिनका कुछ-न-कुछ अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार जहां कुछ सपने शुभ माने जाते हैं तो वहीं कुछ सपने आपको अशुभ स ...और पढ़ें

HighLights
- स्वप्न शास्त्र में हर सपने को माना गया है खास।
- आने वाले समय के बारे में भी बताते हैं कुछ सपने।
- सपने में भगवान का आना होता है एक खास संकेत।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने में भगवान का आना हमें एक शुभ सपना (Auspicious Signs in Dreams) लगता है, लेकिन कुछ परिस्थियों में सपने में भगवान का आना आपको सतर्क रहने की भी सालह देते हैं। चलिए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार भगवान का सपने में आना आखिर शुभ है या अशुभ।
मिलते हैं ये संकेत
सपने में भगवान का आना एक शुभ संकेत माना जाता है। यदि आपको आपके ईष्ट देव सपने में दर्शन देते हैं, तो इसका अर्थ माना जाता है कि वह आपसे प्रसन्न हैं और आपके ऊपर उनकी दया दृष्टि बनी हुई है। इसका एक मतलब यह भी है कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है या फिर आपके जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
जब खुश दिखाईं दे भगवान
यदि आप सपने में भगवान आपको शांत और मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं, तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका स्वप्न शास्त्र में यह भी मतलब माना जाता है कि आप जिस भी कार्य के लिए बहुत समय से प्रयास कर रहे हैं, वह काम बुहत जल्द पूरा होने वाला है। साथ ही यह सपना आपके जीवन में खुशियां आने का भी संकेत देता है।
यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: किसी को न बताएं अपने ये सपने, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
.jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
शुभ भी हो सकते हैं ये सपने
सपने में भगवान का आना एक सकारात्मक संकेत माना जाता है, लेकिन अगर आपको सपने में भगवान रुष्ट अवस्था में तो इसका अर्थ यह माना जाता है कि आपकी सेवा में कोई कमी रह गई है। ऐसे में आपको भगवान से मांफी मांगनी चाहिए। वहीं अगर आपको भगवान सपने में क्रोध में दिखाई देते हैं, तो इसका अर्था है कि आप अपने जीवन में कोई गलत काम कर रहे हैं, जिससे आपको बचने की जरूरत है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Mangalwar Vrat Niyam: मंगलवार व्रत में इन नियम का करें पालन, बरसेगी बजरंगबली की कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।