Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: जब दिखाई दें ऐसे अजीबोगरीब सपने, तो जानिए क्या हो सकता है इनका मतलब

    Updated: Wed, 15 May 2024 06:12 PM (IST)

    सपने में हमें तरह-तरह की चीजें दिखाई देती हैं। कई बार अजीबोगरीब सपने भी आते हैं। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि हर सपने के पीछे शुभ या अशुभ संकेत छ ...और पढ़ें

    Swapna Shastra: खुद से जुड़े सपने देखने का अर्थ?
    Swapna Shastra: खुद से जुड़े सपने देखने का अर्थ?

    HighLights

    1. स्वप्न शास्त्र में सपनों का बताया गया है महत्व।
    2. कभी-कभी दिखाई देते हैं अजीबोगरीब सपने।
    3. हर सपने के पीछे होता है कुछ-न-कुछ संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dream Meaning in Hindi: कई बार हमें कुछ ऐसे सपने दिखाई देते हैं, जिनका अर्थ समझना कठिन होता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति द्वारा देखे गए कुछ सपने बेहद खास संकेत देते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सपने में खुद को गिरते हुए देखना या फिर स्वयं की मृत्यु देखना क्या संकेत देता है।

    स्वयं की मृत्यु देखना

    कई बार हम सपने में खुद की ही मृत्यु देखते हैं। हालांकि ऐसा सपना देखकर कोई भी डर सकता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में स्वयं की मृत्यु देखना शुभ माना गया है। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखता है, तो उसकी उम्र बढ़ती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह सपना किसी को बताए नहीं।

    सपने में गिरने का मतलब

    कई बार हमें ऐसा सपना भी आता है कि हम सपने में किसी ऊंचे स्थान से गिर रहे हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को अनजानी जगह से गिरते हुए देखते हैं, तो यह सपना भविष्य में आने वाली मुसीबतों की ओर संकेत करता है।

    अशुभ होता है ये सपना

    यदि आप सपने में खुद को किसी पेड़ की डाल काटते हुए देखते हैं, तो ऐसा सपना शुभ नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आपके ऊपर कोई मुसीबत आने वाली है। ऐसे में इस प्रकार का सपना आने पर सतर्क हो जाना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Astro Tips: गिफ्ट में इन चीजों को देने से रिश्तों में आ सकती है खटास, जरूर रखें ध्यान

    मिलते हैं ये संकेत

    अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी जटाधारी साधु को देखता है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को भी अच्छा नहीं माना जाता। यह सपना पैसों के नुकसान की ओर इशारा करता है। इसी तरह सपने में नाखून टूटते हुए देखना भी सेहत खराब होने का संकेत माना गया है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।