Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ancestors Dream Meaning: शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है सपने में पूर्वजों का आना, जरूर करें ये काम

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 12:10 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्र में ऐसे कई सपनों का जिक्र किया है जिनके दिखने पर व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है लेकिन वहीं कुछ सपने आपको भविष्य में आने वाली परेशानियों ...और पढ़ें

    Ancestors Dream Meaning सपने में पूर्वजों के आने का मतलब (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Ancestors Dream Meaning सपने में पूर्वजों के आने का मतलब (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. स्वप्न शास्त्र में हर सपने का बताया गया है अर्थ।
    2. शुभ-अशुभ दोनों हो सकते हैं पूर्वजों से जुड़े सपने।
    3. पूर्वजों से जुड़े इन सपनों को न करें अनदेखा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने में हमारे पूर्वजों का दिखाई देना भी एक खास संकेत देता है, जिन्हें बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। सपने में पूर्वजों का दिखना  शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको पूर्वज किस रूप में दिखाई दिए हैं। चलिए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र (Dream Meaning) में इसके बारे में क्या कहा गया है।

    कौन से सपने हैं शुभ

    यदि आपको अपने  सपने में पूर्वज मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं, तो यह एक शुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ है कि वह आपसे प्रसन्न हैं और  उनका आशीर्वाद आपके ऊपर बना हुआ है। इसी के साथ अगर आपको सपने में पूर्वज आशीर्वाद देते हुए दिखाई देते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप अपने जीवन में सफल होंगे।

    वहीं अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में पूर्वज खुद से बात करते हुए दिखाई देते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह एक शुभ सपना माना जाता है, जिसका अर्थ है कि आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    अशुभ होते हैं संकेत

    पूर्वजों से जुड़े कुछ सपने अशुभ संकेत भी देते हैं। जैसे अगर कोई व्यक्ति सपने में पूर्वजों को रोते हुए देखता है, तो यह एक शुभ सपना नहीं माना जाता। इसका अर्थ यह है कि आपके पूर्वज दुखी हैं, ऐसे में उन्हें प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए, वरना आपको भी इसका नकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Mahakumbh Mela 2025: नागा साधु अपने पास क्यों रखते हैं अस्त्र और शस्त्र? रोचक है वजह

    बढ़ सकती हैं मुसीबतें

    अगर किसी व्यक्ति को सपने में अपने पूर्वज गुस्से में दिखाई देते हैं, तो यह भी एक अशुभ संकेत माना जाता है। यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपने कोई गलती की है, जिस कारण आपके पूर्वज आपसे नाराज हैं।

    इसी के साथ सपने में पूर्वजों का बीमार या उदास दिखाई देना भी शुभ नहीं माना जाता। साथ ही इस प्रकार के सपने उनकी किसी अधूरी इच्छा की ओर भी संकेत करते हैं। ऐसे में आपको किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लेनी चाहिए और विधि-विधान से श्राद्ध या तर्पण आदि करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Falgun Amavasya पर पितरों को इस तरह करें प्रसन्न, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।