Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: अगर सपने में देखा है सांप, तो समझिए कि जीवन में आने वाली हैं खुशियां

    Updated: Wed, 08 May 2024 11:12 AM (IST)

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। ऐसा माना जाता है कि सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं। कु ...और पढ़ें

    Swapna Shastra: अगर सपने में देखा है सांप, तो समझिए कि जीवन में आने वाली हैं खुशियां
    Swapna Shastra: अगर सपने में देखा है सांप, तो समझिए कि जीवन में आने वाली हैं खुशियां

    HighLights

    1. सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का अधिक महत्व है।
    2. सभी सपने का अलग-अलग मतलब होता है।
    3. सपने में सांप देखने से कई संकेत मिलते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dream Meaning: सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का अधिक महत्व है। सपनों का इंसान के जीवन से गहरा संबंध है। कुछ सपने शुभ होते हैं, तो कुछ अशुभ माने जाते हैं। स्वप्न शास्त्र में सभी प्रकार के सपनों के बारे में बताया गया है। सपने में सांप देखने से शुभ और अशुभ संकेत मिलते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप देखने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियों के संकेत भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं सपने में सांप देखने से किस तरह के संकेत मिलते हैं।  

    यह भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या की रात को करें ये उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

    मिलते हैं ये संकेत

    • अगर आपने सपने में रंग-बिरंगे सांप देखे हैं, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है और धन लाभ के योग बनेंगे।  
    • अगर आप सपने में सांप को मार देते हैं, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आप जीवन में जल्द ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाले हैं।
    • इसके अलावा सपने में सफेद रंग के सांप को देखने से धन का लाभ होने वाला है। काले रंग के सांप को देखना अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है और धन की कमी हो सकती है।    
    • सपने में सांप का डसना अशुभ संकेत माना जाता है। यह सपना किसी बीमारी की चपेट में आने का इशारा करता है और कुंडली में पितृ दोष का भी सामना करना पड़ता है।  
    • सपने में सांप के दांत देखना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आपको जीवन में कोई नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।  

    यह भी पढ़ें: Surya Dev: ये है सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही समय, जीवन में नहीं आएगी कोई बाधा

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'