Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: सपने में खाटू श्याम मंदिर देखने से चमक सकती है आपकी किस्मत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 12:22 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में देवी-देवताओं के मंदिरों को देखना बेहद शुभ माना गया है। इस तरह के सपने देखने से इंसान को कई तरह शुभ संकेत प्राप्त होत ...और पढ़ें

    Swapna Shastra: सपने में खाटू श्याम मंदिर देखने से मिलते हैं शुभ संकेत
    Swapna Shastra: सपने में खाटू श्याम मंदिर देखने से मिलते हैं शुभ संकेत

    HighLights

    1. स्वप्न शास्त्र में सपने के बारे में वर्णन किया गया है।
    2. हर सपने का मतलब अलग होता है।
    3. सपने में मंदिर देखना शुभ माना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sapne Me Khatu Shyam Ji Ko Dekhna: हर इंसान सोते समय सपने देखता है।हर सपने का मतलब अलग होता है, जिनसे व्यक्ति को कई तरह के संकेत मिलते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने शुभ होते हैं, तो वहीं कुछ सपने अशुभ माने जाते हैं। अगर आपने कभी सपने में किसी भगवान के मंदिर को देखा है, तो ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि इस सपने से जीवन में किस तरह के संकेत मिलते हैं?

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बढ़िया अप्रेजल पाने के लिए आजमाएं ये टोटके, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

    मिलते हैं ये संकेत

    स्वप्न शास्त्र में खाटू श्याम मंदिर को सपने में देखने का मतलब विस्तार से बताया गया है। यदि आपने कभी सपने में खाटू श्याम मंदिर का देखा है, तो इससे आपकी किस्मत चमकने वाली है। इस सपने का मतलब है कि इंसान को हारे का सहारा बाबा श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त हो गया है।  

    सपने में राम मंदिर देखने का मतलब

    इसके अलावा सपने में राम मंदिर देखना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इस सपने से कार्यों में आने वाली बाधा दूर होने के संकेत मिलते हैं और इंसान अपने लक्ष्य को सरलता से प्राप्त करता है।

    सपने में शिव मंदिर देखने का मतलब

    सपने में शिव मंदिर देखने से इंसान के सफलता के मार्ग खुलने के संकेत मिलते हैं। इस सपने का मतलब है कि आप पर देवों के देव महादेव की कृपा बरसने वाली है। साथ ही धन से संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली है।  

    ऐसा कहा जाता है कि सपने में शिव मंदिर देखने के बाद सोमवार के दिन स्नान करने के बाद सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए और शिवलिंग पर दूध, जल और गंगाजल और चीनी मिलाकर अर्पित करना चाहिए। इस कार्य को करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lord Ganesh: भगवान गणेश जी की पूजा में करें यह एक कार्य, घर में खुशियों का होगा आगमन


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।