Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: सपने में भगवान गणेश का दिखना देता है यह संकेत, जान लें इसका मतलब

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 10:54 AM (GMT+05:30)

    Swapna Shastra धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त श्री गणेश की पूजा सच्चे भाव के साथ करते हैं उन्हें किसी विघ्न का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही अ ...और पढ़ें

    Swapna Shastra:भगवान गणेश के सपने में दर्शन
    Swapna Shastra:भगवान गणेश के सपने में दर्शन

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Swapna Shastra:भगवान गणेश को शुभकर्ता कहा जाता है। विघ्नहर्ता की पूजा के लिए बुधवार का दिन समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त श्री गणेश की पूजा सच्चे भाव के साथ करते हैं, उन्हें किसी विघ्न का सामना नहीं करना पड़ता है।

    साथ ही अगर आपको भगवान गणेश के दर्शन सपने में हो जाए, तो यह बेहद दुर्लभ माना गया है। तो आइए सपने में बप्पा के दर्शन होने का क्या अर्थ है उसे जानते हैं -

    सपने में बप्पा की मूर्ति का दिखना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में भगवान गणेश की मूर्ति दिखाई देती है, तो यह बहुत ही शुभ है। इस सपने का अर्थ है, कि जल्द ही आपको कुछ ऐसा सुनाई देगा, जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे। दरअसल, आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इसके अलावा आपके घर में शुभ कार्य के योग बन रहे हैं।

    सपने में सवारी करते हुए भगवान गणेश का दिखना

    यदि किसी जातक को सपने में गणेश जी सवारी करते हुए दिखाई दे, तो यह एक अच्छा संकेत माना गया है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आप किसी शुभ यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही आपकी कोई इच्छा भी पूर्ण हो सकती है। ऐसे सपने को कभी किसी दूसरे शख्स को नहीं बताना चाहिए।

    सपने में गणेश जी का विसर्जन दिखना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपको सपने में गणेश जी का विसर्जन दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए। साथ ही भगवान गणेश की पूजा शुरू कर देनी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bhagavad Gita Quotes: भगवत गीता की ये बातें बदल देंगी आपकी जिंदगी, यहां जानिए उसके कुछ अंश

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।