Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: आ रहे हैं इस तरह के सपने, तो समझिए जल्द पूरा होने वाला है शादी का ख्वाब

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 01:45 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने हमें आने वाले समय के बारे में भी कुछ-न-कुछ जरूर बताते हैं। कुछ सपने व्यक्ति को अच्छे संकेत देते हैं तो वहीं कुछ ...और पढ़ें

    Wedding Dreams Meaning ये सपने दिखने पर बनते हैं जल्द विवाह के योग।
    Wedding Dreams Meaning ये सपने दिखने पर बनते हैं जल्द विवाह के योग।

    HighLights

    1. भविष्य से भी जुड़े होते हैं व्यक्ति के कुछ सपने।
    2. स्वप्न शास्त्र में बताया गया है हर सपने का महत्व।
    3. जल्द शादी होने की ओर संकेत करते हैं कुछ सपने।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हमें कुछ ऐसे सपने आते हैं, जिनका अर्थ समझना मुश्किल होता है। स्वप्न शास्त्र में यह माना गया है कि व्यक्ति के हर सपने का कोई-न-कोई मतलब जरूर होता है। ऐसे में अगर आपको सपने में ये चीजें दिखाई देती हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपका शादी का सपना जल्द पूरा हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र में इसके बारे में क्या कहा गया है।

    जल्द बजेगी शहनाई

    स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति को सपने में बारात दिखाई देती, तो यह एक शुभ संकेत हो सकता है। इसका मतलब है कि आप बहुत जल्द शादी के बंधनों में बंधने वाले हैं। इसी के साथ अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी को अपने प्रेमी के रूप में देखता है, तो यह भी संकेत होता है कि आपको मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है।

    मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी

    अगर सपने में आप खुद को अपने प्रेमी के साथ घूमते-फिरते हुए देखते हैं, तो यह सपना भी इस ओर इशारा करता है कि आपके लिए जल्द विवाह के योग बनने वाले हैं। इस सपने का एक अर्थ यह भी है कि आपकी अपने मनपसंद इंसान से शादी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: सपने में पार्टनर को देखने से मिलते हैं ये संकेत, जानिए क्या है कहता स्वप्न शास्त्र

    क्या है इस सपने का मतलब

    अगर कोई लड़की अपने सपने में किसी लड़के को सेहरा बांधे हुए देखती है, तो यह सपना भी इस बात की ओर इशारा करता है कि आपकी शादी जल्द हो सकती है। वहीं अगर कोई लड़का अपने आपको सेहरा बांधे हुए देखता है, तो इसका अर्थ भी यही है कि वह जल्द विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    बंधेंगे विवाह के बंधन में

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर किसी लड़की को सपने में कोई लड़का हाथ में फूल लिए हुए दिखाई देता है, तो इसका मतलब माना जाता है कि आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। वहीं अगर आप सपने में खुद की शादी लव पार्टनर से होते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप दोनों जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें - Dream Astrology: सपने में 5 चीजों का दिखना नहीं होता है शुभ, कभी भी हो सकती है अनहोनी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।