सपने में पूर्वज के हाथ से पैसे लेना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र से जानें संकेत
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पूर्वजों से पैसे लेने या देने के विभिन्न अर्थ होते हैं। यह लेख बताता ...और पढ़ें

पूर्वजों का सपने में पैसे देना: क्या कहता है स्वप्न शास्त्र (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
सपने में पूर्वज से पैसे लेना दैवीय मदद का संकेत।
पूर्वज को पैसे देना हुनर और ज्ञान में वृद्धि का प्रतीक।
नाराज पूर्वज से पैसे लेना धन हानि की चेतावनी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप जो भी सोने देखते हैं उनका कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कई सपने आपके बीते दिनों से जुड़े हो सकते हैं, तो कुछ आपके भविष्य के बारे में कई बातें बताते हैं। ऐसे भी कुछ सपने होते हैं जो आपकी उन्नति का संकेत देते हैं या फिर किसी बड़ी घटना की चेतावनी हो सकते हैं।
कई ऐसे सपने भी आते हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि इसका क्या मतलब हो सकता है। इन सभी सपनों के बारे में स्वप्नशास्त्र विस्तार से बताता है। ऐसे ही कई लोगों को सपने में मृत परिजन यानी पूर्वज किसी न किसी रूप में दिखाई देते हैं।
कई बार आपको सपने में पूर्वज खाना मांगते है दिख सकते हैं, तो कभी वो उदास या हंसमुख अवस्था में। एक ऐसा ही अद्भुत सपना होता है पूर्वजों के हाथ से पैसे लेने का। आइए आपको बताते हैं ऐसे सपने का जीवन में क्या संकेत है? क्या जल्द ही बदल सकती है आपकी जिंदगी या हो सकती है कोई अनहोनी?
सपने में पूर्वज से पैसे लेना
ऐसे कुछ आम सपने होते हैं जिनमें लोग सोते समय देखते हैं कि कोई मृत रिश्तेदार उन्हें पैसे दे रहा है। अगर आप सपने में किसी मृत रिश्तेदार को पैसे देते हुए देखते हैं, तो यह सपना अच्छा माना जाता है।
यह असल जीवन में दैवीय मदद और समर्थन का संकेत है, यह सपना आपको बताता है कि आने वाले समय में आपको अपनी जिंदगी की समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। साथ ही, यह सपना यह भी बताता है कि आप किसी ऐसे खास व्यक्ति से मिलेंगे जो असल जीवन में आपकी मदद और समर्थन करेगा।
सपने में पूर्वज को पैसे देना
अगर आप सपने में किसी पूर्वज को बहुत सारे पैसे दे रहे हैं, तो यह सपना भी अच्छा माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपको अपने अंदर कोई अनोखा हुनर, ज्ञान, समझ या कोई ऐसा विचार मिलेगा जो आपको और आपकी जिंदगी को पूरी तरह से सकारात्मक रूप से बदल देगा।
किसी बड़ी सफलता का संकेत
अगर आपको पूर्वज सपने में खुश होते हुए पैसे दे रहे हैं तो समझें कि आप भविष्य में कोई बड़ी योजना पर काम करने वाले हैं। इसका सीधा मतलब है कि पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं और वो आपको किसी भी हाल में समृद्ध देखना चाहते हैं। अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर पहले से काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं और आप एक बड़ा मुकाम हासिल करने वाले हैं।
पूर्वज से सपने में सिक्के लेने का मतलब
अगर आप सपने में पूर्वज को सिक्के देते हुए देखते हैं, तो यह सपना भी अच्छा माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपको जीवन में कोई छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी, जो आने वाले समय में आपको बड़े अवसर प्रदान करेगी। ये सपने आपके लिए विदेश यात्रा का संकेत भी देता है जिसका आपको लाभ मिलेगा।
सपने में पूर्वज से सोने के आभूषण लेना
अगर आप सपने में पूर्वज से सोने के आभूषण ले रहे हैं, तो समझें कि जल्द ही आपकी सभी समस्याएं हल होने वाली हैं। आपको अचानक से धन लाभ मिल सकते हैं। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरूर होंगे। कुल मिलाकर यह सपना आपके लिए बहुत शुभ है और ये किसी बड़ी सफलता का संकेत है।
सपने में नाराज पूर्वज का पैसे देना
अगर आपको कभी ऐसा सपना दिखाई देता है जिसमें आपके पूर्वज आपको नाराज दिखाई दे रहे हैं और आप उनसे पैसे ले रहे हैं, तो असल जीवन में यह आपके जीवन में धन हानि का संकेत हो सकता है। ऐसे में आप कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर ही लें और फिजूलखर्ची से बचें।
सपने में पूर्वज से पैसे लेना आमतौर पर एक शुभ सपना माना जाता है, लेकिन अलग-अलग लोगों के जीवन में इसके अलग परिणाम भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सपने में मृत परिजनों का खाना मांगना किस बात का है संकेत? जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
यह भी पढ़ें- सपने में खुद की मृत्यु देखने से क्या होता है? स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं इसके शुभ-अशुभ संकेत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
