Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: रविवार के दिन करें ये कार्य, शुभ होगा दिन

    Updated: Sun, 01 Dec 2024 11:14 AM (IST)

    1 दिसंबर 2024 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: दिन की शुरुआत से पहले करें ये कार्य।
    Tarot Card Reading: दिन की शुरुआत से पहले करें ये कार्य।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं,

    तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 1 दिसंबर, 2024 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है ?

    एंजल्स की सलाह

    • कृतज्ञता और खुशी के महीने में आपका स्वागत है।
    • अपने गुरुओं से जुड़ें और उनका आशीर्वाद लें।
    • रचनात्मक बनें, लीक से हटकर सोचें और अपने विचारों का उपयोग करें।
    • अपने आसपास के लोगों के लिए मददगार बनें।
    • समान विचारधारा वाले मित्रों के साथ जुड़े रहने का आनंद लें।
    • सभी चीजों के प्रति समृद्धि प्रकट करें।
    • इस महीने की शुरुआत अमावस्या से हैं, ऐसे में जो हम करेंगे वह कई गुना बढ़कर प्राप्त होगा, इसलिए सावधान रहें।
    • कृतज्ञता को अपना दृष्टिकोण बनाने के अपने तरीकों की सराहना करें।

    क्या न करें?

    • किसी भी चीज के लिए परेशान होने से बचें।
    • ज्यादा अहंकारी होने से बचें।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें भगवान शिव की विशेष पूजा, धन और यश में होगी वृद्धि

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं हर उस चीज के लिए आभारी हूं, जिसने मेरे विकास में योगदान दिया है।...''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें।
    • 'नमः' शिवाय' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा का पाठ' करें।

    अवश्य करें ये उपाय

    • सूर्य चालीसा का पाठ करें।
    • गरीबों की मदद करें।
    • एक नियमित दिनचर्या का पालन करें।
    • भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं और उनके वैदिक मंत्रों का जाप करें।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Amavasya 2024: आज है मार्गशीर्ष अमावस्या, इस समय करें पितरों का तर्पण, नोट करें नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी