Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: दिन को मंगलमय बनाने के लिए करें ये काम, इन चीजों से रहें सावधान!

    Updated: Sun, 10 Nov 2024 03:55 PM (GMT+05:30)

    10 नवंबर 2024 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह करें फॉलो।
    Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह करें फॉलो।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं,

    तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 10 नवंबर, 2024 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है ?

    एंजल्स की सलाह

    • अपने आप पर भरोसा रखें, अपने विचारों के लिए आने वाले मार्गदर्शन के प्रति सचेत रहें।
    • अपने माता-पिता और सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा के साथ जुड़ें, जो हमारे लिए मंगलकारी होंगे।
    • अपने अच्छे समय का आनंद लें।
    • आज आपकी रचनात्मकता टॉप पर होगी, इसका सदुपयोग करें।
    • अपनी टीम के साथियों को प्रेरित करें, उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित करें।
    • अपने ध्यान और अभिव्यक्ति का उपयोग करें।
    • स्वयं का सर्वश्रेष्ठ देने की अपनी सराहना करें

    क्या न करें?

    • किसी पर हावी होने से बचें।
    • किसी के बारे में बहुत ज्यादा सोचने से बचें।
    • अत्यधिक गुप्त होने से बचें।
    • पानी बर्बाद न करें।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह की डेट को लेकर न हो कन्फ्यूज, एक क्लिक में जानें इस पर्व की सही डेट

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं अपने रास्ते में आने वाले सभी खूबसूरत चमत्कारों के लिए आभारी हूं''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ सुभद्राय नमः' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें।
    • ' ॐ हं हनुमते नमः' का जाप करें।
    • 'नमः' शिवाय' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा का पाठ' करें।
    • 'ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्' मंत्र का जाप करें।

    अवश्य करें ये उपाय

    • सूर्य कवच का पाठ करें।
    • गरीबों की मदद करें।
    • एक नियमित दिनचर्या का पालन करें।
    • पीपल के वृक्ष पर शाम को दीपक जलाएं।

    यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी पर की गई ये चीजें आपके लिए बन सकती हैं अभिशाप, व्रत से पूर्व जरूर जान लें ये बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी