यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tarot Card Reading: दिन को खुशनुमा बनाने के लिए फॉलो करें एंजल्स की ये टिप्स, बनेंगे सारे काम
13 अक्टूबर 2024 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं,
तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 13 अक्टूबर, 2024 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है ?
 (1)(6).jpg)
एंजल्स की सलाह
- अपने माता-पिता से जुड़ें, उन्हें अपना सारथी व मार्गदर्शक बनने दें।
- स्वयं का सम्मान करें, यह आपको बेहतर करेगा।
- यथार्थवादी परिणामों के लिए अपने विचारों का उपयोग करें।
- अच्छी दिनचर्या का पालन करें और अनुशासित रहें।
- यह समय व्यवस्थित रहने का है।
- ध्यान और स्थिरता एवं समृद्धि प्रकट करें।
- ज्यादा सुनें और फिर प्रतिक्रिया दें।
- जीवन के सभी हिस्सों में समृद्धि को अपनाने के लिए अपने तरीकों की सराहना करें।
- दिन की शुरुआत अच्छे कामों से करें और समापन भगवान विष्णु के ध्यान के साथ करें।
यह भी पढ़ें: Papankusha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये काम, धन-दौलत में होगी वृद्धि
क्या न करें?
- बहुत ज्यादा गैजेट्स का उपयोग न करें।
- गैरजिम्मेदार न बनें।
- स्वयं के प्रति कठोर न हों।
आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं ब्रह्मांड के चमत्कारों से हैरान हूं और इसके लिए उनका कृतज्ञ हूं...''
धार्मिक उपाय
- 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
- 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' का जाप करें।
- ' गायत्री मंत्र 'ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्' का जाप करें।
- 'ॐ हं हनुमते नमः' का जाप करें।
- 'ॐ नमः शिवाय' का भी जाप करें।
- 'हनुमान चालीसा का पाठ' करें।
यह भी पढ़ें: Papankusha Ekadashi 2024: इस विधि से करें पापांकुशा एकादशी का पारण, नोट करें पूजा मुहूर्त और मंत्र
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।