यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tarot Card Reading: जीवन की खूबसूरती को अपनाएं, ज्यादा अपेक्षाएं कर सकती हैं परेशान
ज्योतिषियों की मानें तो 15 सितंबर 2024 यानी आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। वर्तमान समय में शुक्र का प्रभाव रहेगा। वहीं कु ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का अपना एक विशेष स्थान है। इस शास्त्र के माध्यम से भविष्य की जानकारी को कुछ हद तक जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं, तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 15 सितंबर, 2024 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है ?
 (1).jpg)
एंजल्स की सलाह
- सोचें, कार्य करें और अपने जीवन की खूबसूरती को अपनाएं।
- अपने भावनात्मक स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
- धरती मां से जुड़ें और कुछ भी मांगने से पहले उनकी प्रार्थना करें।
- नए अवसरों का स्वागत करने के लिए, अपने ज्ञान पर काम करें।
- ईश्वर से प्यार, शांति, समृद्धि और सफलता मांगें, साथ ही विश्वास करें कि वह आपको प्राप्त होगा।
- अपने भविष्य के लक्ष्यों की एक स्क्रिप्ट तैयार करें और उसे ब्रह्मांड के समक्ष रखें।
- जीवन के सभी पहलुओं के लिए कृतज्ञता और सराहना व्यक्त करें।
- शुक्राना, शुक्राना, शुक्राना।
क्या न करें?
- किसी पर हद से ज्यादा अधिकार जताने से बचें।
- ज्यादा अपेक्षा न करें।
- फैसला लेने में देरी न करें।
क्या करें?
- एंजल्स आपको से संभलकर रहने की सलाह देते हैं।
- अपने आप पर अहंकार न हावी होने दें।
- आलस से दूर रहें।
- ज्यादा उम्मीदें न करें।
बिना रुके कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें
''मैं ईश्वर के दिव्य मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं।''
धार्मिक उपाय
- ॐ गं गणपतये नमः।
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।
- ॐ नमः शिवाय।
- ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
- श्रीं।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha में जरूर आजमाएं तुलसी से जुड़े ये उपाय, पितरों को होगी मोक्ष की प्राप्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।