Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: आज किस मूलांक पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा, रखना होगा इन बातों का ध्यान

    Updated: Fri, 16 May 2025 10:55 AM (IST)

    आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है। ऐसे में अगर आप आज के दिन कुछ ज्योतिष सलाह मानते हैं तो इससे आपको जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading 16 May 2025 किस मूलांक को मिलेगा फायेदा।
    Tarot Card Reading 16 May 2025 किस मूलांक को मिलेगा फायेदा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। टैरो कार्ड रीडिंग (Tarot card reading) में बताया जा रहा है कि आज का दिन यानी शुक्रवार, 16 मई के दिन मूलांक 3 और 7 को जीवन में काफी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    अंक ज्योतिष शास्त्र में 16 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 7 माना जाता है, क्योंकि 1 और 6 का जोड़ने पर 7 मिलता है। वहीं आज की तारीख यानी 5/16/2025 के सभी अंको को आपस में जोड़ा जाए, तो 21 संख्या प्राप्त होगी, जिसका संबंध मूलांक 3 से होता है।

    क्या कहती है आज की सलाह -

    अगर आज के दिन आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    • अपने अंदर की आवाज को सुनें और अपने गुरुओं से जुड़ें। उनके द्वारा दिए गए दिव्य संदेशों को समझें।
    • लीक से हटकर सोचें, रचनात्मक बनें।
    • ऐसी चीजों में खुद को शामिल करें, जो आपको ऊपर उठाने में मदद करें।
    • ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें और ध्यान करें। इससे आपको काफी हद तक लाभ मिल सकता है।
    • अच्छे परिणाम पाने के लिए आत्मनिरीक्षण और रचनात्मकता की अपनी ऊर्जा का उपयोग करें।
    • समान विचारधारा वाले दोस्तों से मिलें।
    • ध्यान और अभिव्यक्ति आपके जीवन में सुंदरता जोड़ सकते हैं।
    • घूमें-फिरें और खुश रहें।
    • जो लोग आपके करीब हैं, उनसे कुछ-न-कुछ सीखते रहें।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    नहीं करने चाहिए ये काम

    आज एंजल्स आपको इन कामों से बचने की सलाह देते हैं -

    • व्यंग्यात्मक रवैया न अपनाएं।
    • किसी चीज का बहुत ज्यादा विश्लेषण न करें। 
    • मल्टीटास्किंग करने से बचें।

    यह भी पढ़ें - Aaj ka Panchang 16 May 2025: आज संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग, पंचांग से जानें मुहूर्त

    खबरें और भी

    करें इन मंत्रों का जप

    एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन आपको इन मंत्रों का जप करने से काफी लाभ मिल सकता है। इस दौरान खुद से कहें कि मैं आज और कल से परे धन्य हूं -

    • ओम गं गणपतये नमः।
    • ओम नमो भगवते वासुदेवाय।
    • ओम नमः शिवाय।
    • ओम हुं हनुमते नमः।
    • श्रीम
    • हनुमान चालीसा

    यह भी पढ़ें - Sankashti Chaturthi 2025: एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर इस विधि से करें पूजा, जानिए बप्पा के प्रिय भोग और मंत्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।