Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: गुरुवार को जरूर करें ये आसान उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 09:11 AM (IST)

    19 दिसंबर 2024 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों क ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: गुरुवार को जरूर करें ये उपाय।
    Tarot Card Reading: गुरुवार को जरूर करें ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं,

    तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 19 दिसंबर, 2024 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है ?

    एंजल्स की सलाह

    • अंत ही नई शुरुआत का प्रतीक है, इस बात को समझने का प्रयास करें।
    • नई शुरुआत करने का यह सही समय है।
    • नए विचारों और अवसरों का पता लगाने के लिए अपनी मन की आवाज और गुणों का उपयोग करें।
    • समान विचारधारा वाले मित्रों से जुड़ें।
    • ध्यान करें और प्रकट करें।
    • अपने पूर्वजों को याद करें, दान करें और मन में क्षमा व कृतज्ञता की भावना रखें।
    • जिम्मेदारीपूर्वक प्रतिक्रिया देने के आपके तरीकों की सराहना करें।
    • गुरुवार को पीले वस्त्र व केले का दान करें।
    • बड़ों का अपमान करने से बचें।
    • तामसिक चीजों से परहेज करें।
    • भगवान विष्णु का ध्यान करें और किसी व्यक्ति की धन से जुड़ी सहायता करें।

    यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2025 Date: कब है लंबोदर संकष्टी चतुर्थी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    क्या न करें?

    • दूसरों की जिंदगी में बहुत ज्यादा तर्क-वितर्क न करें।
    • एक साथ कई कार्यों को करने से बचें।

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं अपने चारों ओर मौजूद समृद्धि के लिए आभारी हूं..''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें।
    • 'नमः' शिवाय' का जाप करें।

    अवश्य करें ये उपाय

    • विष्णु चालीसा का पाठ करें।
    • गरीबों की मदद करें।
    • एक नियमित दिनचर्या का पालन करें।
    • केले के पेड़ के सामने घी का दीपक जलाएं।

    यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी पर करें तुलसी कवच का पाठ, मिलेगा श्री हरि का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी