Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: दिखावा करना पड़ सकता है भारी, अपने विचारों पर करें काम, जानें एंजल्स की सलाह

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 10:50 AM (IST)

    29 सितंबर 2024 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों क ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: जानें एंजल्स की सलाह।
    Tarot Card Reading: जानें एंजल्स की सलाह।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत विशेष माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं, तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 29 सितंबर, 2024 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है ?

    एंजल्स की सलाह

    • अपने मन की आवाज को सुनें।
    • अपने रोजाना के कार्यों में अपनी जीवन कार्यक्रम में आंतरिक शक्ति का उपयोग करें।
    • अपने कार्य और लक्ष्यों को संतुलित करने के लिए ध्यान और प्रेरणा देने वाली चीजें सुनें।
    • पितृपक्ष के आखिरी कुछ दिन पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
    • अपने माता-पिता के प्रति प्यार और कृतज्ञता व्यक्त करें।
    • अपनी रचनात्मकता के साथ अपने मूल विचारों पर काम करें।
    • अपनी टीम के साथियों के साथ अपने कार्य करने के तरीकों की सराहना करें।

    क्या न करें?

    • दिखावा करने से बचें।
    • ज्यादा खुद के बारे में सोचने से बचें।

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं अपने आप में सहज हूं''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें।
    • ' गायत्री मंत्र 'ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्' का जाप करें।
    • 'ॐ पितृ दैवतायै नम:' का जाप करें।
    • 'ॐ नमः शिवाय' का भी जाप करें।

    यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा पूजा का पूरा फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।