Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: शुक्रवार के दिन बिल्कुल भी न करें ये काम, जानें टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    Updated: Fri, 02 May 2025 03:22 PM (IST)

    2 मई 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को एंज ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: टैरो विशेषज्ञ की सलाह।
    Tarot Card Reading: टैरो विशेषज्ञ की सलाह।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं। आज 2 मई , 2025 तारीख है, इसमें मूलांक 2 शामिल है, तो आइए टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज का दिन सभी के लिए कैसा रहने वाला है और किन-किन बातों का ध्यान रखना है?

    टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    • अपने मन की आवाज को ध्यान से सुनने का समय आ गया है।
    • खुद को हील करने के लिए और अपने आस-पास के लोगों के लिए अच्छी एनर्जी का उपयोग करें।
    • अपनी मां से जुड़ें, उन्हें प्यार दें और उनके प्यार को महसूस करें।
    • अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं, कुछ खास प्लान बनाएं।
    • अपने लिए काम करने वाले लोगों की देखभाल करें, उनकी तकलीफो को सुनें।
    • स्वयं के लिए भी मौजूद रहें।
    • सोचें, बात करें और अपने आस-पास प्यार, शांति और समृद्धि को महसूस करें।
    • कुछ ऐसा पढ़ें जो आपको संतुष्ट करें।
    • यूनिवर्स की ऊर्जा के साथ अपने कनेक्शन की तारीफ करें।

    क्या न करें?

    • आलसी न बनें।
    • ज्यादा अधिकार जताने से बचें।
    • किसी के बारे में बात करने से बचें।

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं ईश्वर की दी गई सभी चीजों के लिए आभारी हूं।...''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
    • 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।

    शुक्रवार के उपाय

    • मां लक्ष्मी के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
    • गरीबों की मदद करें।
    • दही का दान करें।
    • तामसिक चीजों से दूर रहें।
    • स्त्री का अपमान न करें।

    यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी व्रत में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, हो जाएं सावधान!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।