यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tarot Card Reading: सोमवार के दिन करें ये खास उपाय, जानिए टैरो विशेषज्ञ की सलाह
16 जून 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को ए ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं, तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 16 जून, 2025 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है?
टैरो विशेषज्ञ की सलाह (Monday Rules)
- अपने परिवार के लोगों, एंजल्स और पूर्वजों के साथ जुड़ाव महसूस करें।
- उनके बेहतरीन मार्गदर्शन को सुनें।
- पैसे और काम की बातों में आज का ज्यादा समय आपका बीतेगा।
- अपनी वर्तमान जीवन स्थितियों के सवालों के जवाब देने के लिए ऊर्जा का उपयोग करें।
- अपनी योजनाओं को पाने के लिए अपनी व्यवस्था का उपयोग करें।
- वर्तमान और अतीत में किए गए अपने किसी भी गलत काम के लिए आज क्षमा मांगे, क्योंकि आज का दिन शानदार है।
- अतीत की स्थितियों की शिक्षाओं पर चिंतन करने और उन्हें इक्ठा करने का समय है।
- ध्यान करना बहुत जरूरी है।
- आत्मा को ऊपर उठाने वाली सामग्री पढ़ें, जो बहुत प्रेरक हो सकती हैं।
- चीजों को जोड़ने और मूल्यवान निष्कर्ष पर पहुंचने के अपने तरीकों की तारीफ करें
क्या न करें?
- ज्यादा कठोर न बनें।
- बहुत अधिक अपेक्षा न करें।
- दूसरों के जीवन में दखलंदाजी न करें।
आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मुझे हमेशा अपने पूर्वजों का साथ और आशीर्वाद मिलता है.....''
धार्मिक उपाय
- 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
- 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
- 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
- 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।
जरूर के उपाय
- शिव चालीसा और वैदिक मंत्रों का जप करें।
- लोगों की मदद करें।
- सकारात्मक विचार रखें।
- सफेद मिठाई का दान करें।
- भगवान की दी गई सभी चीजों के लिए आभारी रहें।
- एक अच्छी दिनचर्या का पालन करें।
यह भी पढ़ें: June Pradosh Vrat 2025: कब है जून महीने का अंतिम प्रदोष व्रत? जानें डेट, महत्व और मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।