Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: गुरुवार को न करें ये गलतियां, जानिए टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    Updated: Thu, 22 May 2025 10:27 AM (IST)

    22 मई 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को एं ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: गुरुवार को न करें ये काम।
    Tarot Card Reading: गुरुवार को न करें ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं, तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 22 मई, 2025 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है?

    टैरो विशेषज्ञ की सलाह (Thursday Rules)

    • अपने एंजल्स से जुड़ें, अपने जीवन में उनकी मौजूदगी की सराहना करें।
    • मदद की तलाश कर रहे या जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
    • मुश्किलों से निपटने के तरीके खोजने के लिए आज की ऊर्जा का उपयोग करें।
    • हाथ में लिए गए कामों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ पूरा करें।
    • नई संभावनाओं की नींव रखें।
    • उच्च क्षेत्रों से जुड़ें, भगवान आपका मार्गदर्शन करेगा।
    • आज कृतज्ञता और क्षमा की शुरुआत करने के लिए शानदार दिन है।
    • अनावश्यक चीजो को हटाएं, एक स्पष्ट दृष्टि पाने के लिए।
    • अपनी ऊर्जा की सराहना करें जो कई लोगों के जीवन को जीने लायक बनाती है।

    क्या न करें?

    • जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें।
    • जरूरत से ज्यादा किसी बार प्रतिक्रिया न दें।
    • बहुत ज्यादा भावुक होने से बचें।
    • गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं अपने एंजल्स द्वारा हमेशा मार्गदर्शन और समर्थन पाने के लिए आभारी हूं।...''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
    • 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।

    गुरुवार के उपाय

    • विष्णु चालीसा और वैदिक मंत्रों का जाप करें।
    • लोगों की मदद करें।
    • सकारात्मक विचार रखें।
    • पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।
    • भगवान की दी गई सभी चीजों के लिए आभारी रहें।
    • एक अच्छी दिनचर्या का पालन करें।

    यह भी पढ़ें: Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, घर में होगा देवी लक्ष्मी का आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।