यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह से करें इन नियमों का पालन, सभी कामों में मिलेगी सफलता
6 फरवरी 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं,
तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 6 फरवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है?
एंजल्स की सलाह
- अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दें और कड़ी मेहनत से काम को पूरा करने का प्रयास करें।
- अपनी भौतिक इच्छाओं पर नियंत्रण रखें।
- इस समय आपको अपनी सीखों के आधार पर अपनी सीमाएं निर्धारित करने की आवश्यकता है।
- इस समय ध्यान और योग करें, इससे फैसले लेने में मदद मिलेगी।
- हर समय आपके साथ रहने के लिए अपने परिवार के प्रयासों की सराहना करें।
- आज के दिन बाल, नाखुन काटने से बचें।
- गुरुवार को तामसिक भोजन का सेवन गलती से भी न करें।
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की आराधना जरूर करें।
- एंजल्स की सलाह का पालन करें।
क्या न करें?
- किसी पर ज्यादा हावी होने से बचें।
- दिखावा करने से बचें।
- ज्यादा सुख-सुविधाओं के बारे में सोचने से बचें।
आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं एक रचनात्मक व्यक्ति हूं, मेरी रचनात्मकता सभी दिशाओं से समृद्धि को आकर्षित करती है।''
धार्मिक उपाय
- 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
- 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
- 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
- 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।
- 'ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।' का जाप करें।
गुरुवार के उपाय
- श्री विष्णु चालीसा का पाठ और वैदिक मंत्रों का जाप करें।
- गरीबों की मदद करें।
- सकारात्मक बने रहें।
- केले के वृक्ष पर हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।
- भगवान की दी गई सभी चीजों के लिए कृतज्ञ रहें।
- एक दिनचर्या का पालन करना।
यह भी पढ़ें: Karthigai Deepam 2025: आज है मासिक कार्तिगाई, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।