Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: गुरुवार को करें इन नियमों का पालन, होगा सभी कष्टों का नाश

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 11:53 AM (IST)

    20 फरवरी 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह का करें पालन।
    Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह का करें पालन।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं,

    तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 20 फरवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है?

    एंजल्स की सलाह

    • अपने गुरुओं से जुड़ें और उनके संकेतों को समझें।
    • अपनी बात रखें, लेकिन याद रखें कि ये दूसरों से मेल खाएंगी ये जरूरी नहीं है।
    • याद रखें कि सब कुछ हमारे दिमाग से जुड़ा हुआ है, इसलिए कुछ भी बदलने के लिए हमारा दिमाग सबसे अच्छा हथियार है।
    • समान विचारधारा वाले लोगों के साथ रहें और आनंदमय समय बिताएं।
    • उन लोगों के साथ समय बिताएं जो आपको समझते हैं।
    • एक कार्य सूची का पालन करें।
    • चीजों को सही ढंग से करने के लिए अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की सराहना करें।

    क्या न करें?

    • एक साथ कई कार्य करने से बचें।
    • ज्यादा जोखिम न लें।

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं जीवन द्वारा दी जाने वाली सभी अच्छी चीजों के लिए योग्य और शुक्रगुजार हूं।''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
    • 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।

    गुरुवार के उपाय

    • श्री हरि चालीसा का पाठ और वैदिक मंत्रों का जाप करें।
    • गरीबों की मदद करें।
    • सकारात्मक बने रहें।
    • केले के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
    • भगवान की दी गई सभी चीजों के लिए कृतज्ञ रहें।
    • एक दिनचर्या का पालन करना।

    यह भी पढ़ें: Kalashtami 2025: आज है मासिक कालाष्टमी, जानिए पूजा विधि और शुभ योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।