Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय, एंजल्स की टिप्स करें फॉलो

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 01:07 PM (IST)

    27 फरवरी 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: गुरुवार को करें ये काम।
    Tarot Card Reading: गुरुवार को करें ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं,

    तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 27 फरवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है?

    एंजल्स की सलाह

    • ब्रह्मांड की हलचलों के प्रति सतर्क रहें, वे आपका सबसे अच्छा शुभचिंतक है।
    • टीम के साथियों की मदद से काम पूरा करें।
    • ज्यादा आउटपुट को अत्यधिक महत्व दें।
    • कुछ चीजों को जाने दें।
    • कृतज्ञ रहें और क्षमा करने की कोशिश करें। यह आपके जीवन को और भी सुंदर बनाने में मदद करेगा।
    • आज अमावस्या है, अपने शब्दों और विचारों पर ध्यान रखें। आप अपने जीवन में जो बढ़ाना चाहते हैं, उस पर ध्यान दें।
    • सभी नकारात्मक विचार को इग्नोर करें। साथ ही उस पर प्रतिक्रिया देने के अपने तरीकों की सराहना करें।

    क्या न करें?

    • हर काम दिल से करने से बचें।
    • आलोचनात्मक होने से बचें।

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं अच्छी सेहत और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित कर रही हूं।''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
    • 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।

    गुरुवार के उपाय

    • विष्णु चालीसा का पाठ और वैदिक मंत्रों का जाप करें।
    • गरीबों की मदद करें।
    • सकारात्मक बने रहें।
    • पीले रंग की चीजों का दान करें।
    • भगवान की दी गई सभी चीजों के लिए कृतज्ञ रहें।
    • एक दिनचर्या का पालन करना।

    यह भी पढ़ें: Kamakhya Temple: इन 3 दिनों के लिए बंद रहता है मंदिर का कपाट, बंटता है अनोखा प्रसाद!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।