Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: मासिक शिवरात्रि पर इन बातों का रखें ध्यान, जानिए टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    Updated: Sun, 25 May 2025 10:25 AM (IST)

    25 मई 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को एं ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: टैरो विशेषज्ञ की सलाह।
    Tarot Card Reading: टैरो विशेषज्ञ की सलाह।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं, तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 25 मई, 2025 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है?

    टैरो विशेषज्ञ की सलाह (Masik Shivratri 2025 Rules)

    • ध्यान करें और अपने मन की आवाज को सुनें।
    • मार्गदर्शन पर विश्वास करें और विश्वास के साथ कोई भी फैसला लें।
    • आध्यात्मिकता से जुड़ें।
    • अकेलेपन को दूर करने के लिए अपने मन की ऊर्जा का उपयोग करें।
    • खुद से प्यार के लिए समय निकालें।
    • जहां भी जाएं, खुशियां फैलाएं।
    • अपनी बातों को जाहिर करें।
    • जीवन के सभी पहलुओं को सकारात्मकता के साथ अपनाने के अपने तरीकों की तारीफ करें।

    क्या न करें?

    • खुद पर ज्यादा घमंड न करें।
    • ज्यादा किसी चीज के बारे में न सोचें।
    • एक बात पर टिके रहें, मन को इधर-उधर न भटकाएं।

    यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि पर करें ये एक काम, होगा सभी दुखों का नाश

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मुझे अपने आप पर गर्व है, मैंने जो प्रगति की है और जो होने वाली है उसके लिए मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं.....''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
    • 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।

    मासिक शिवरात्रि के उपाय

    • शिव चालीसा और वैदिक मंत्रों का जाप करें।
    • लोगों की मदद करें।
    • सकारात्मक विचार रखें।
    • दूध से बनी चीजों का दान करें।
    • भगवान की दी गई सभी चीजों के लिए आभारी रहें।
    • एक अच्छी दिनचर्या का पालन करें।

    यह भी पढ़ें: Shani jayanti 2025: शनि जयंती पर सरसों के तेल से करें ये उपाय, सुख-शांति के साथ मिलेगा अपार धन!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी