Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: सोमवार के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 10:49 AM (IST)

    2 जून 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को एं ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: टैरो विशेषज्ञ की सलाह।
    Tarot Card Reading: टैरो विशेषज्ञ की सलाह।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं, तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 2 जून, 2025 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है?

    टैरो विशेषज्ञ की सलाह ( Monday Rules)

    • अपने मन की आवाज सुनें, भगवान के मार्गदर्शन पर भरोसा करें।
    • इस समय अपने अच्छे कर्म के वाउचर का उपयोग करें, इसे बुद्धिमानी से फिक्स करना आपकी रचनात्मकता है।
    • आप जो भी करते हैं, उसके प्रति सचेत रहें, क्योंकि आज की तारीख में कर्म और सृजन दोनों ही सक्रिय हैं।
    • सालों से बने नकारात्मक विचारों के क्षेत्र से खुद को हटाने की कोशिश करें।
    • अपने और टीम के साथियों के लिए कार्य योजना बनाएं, चर्चा करें और फिर उसे लागू करें।
    • आत्मविश्वास और रचनात्मकता को एक प्रवाह में स्थापित करने पर काम करें।
    • अपनी इच्छाओं को जाहिर करने के लिए काम करें।
    • अपने लक्ष्यों को पाने के लिए लगातार काम करें।
    • दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपने प्रयासों की तारीफ करें।

    क्या न करें?

    • चालांकी करने से बचें।
    • सुस्त न रहें।
    • गपशप करने से बचें।

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मुझे देने और पाने के लिए भगवान का पूरा समर्थन मिला हुआ है.....''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
    • 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।

    जरूर के उपाय

    • भगवान शिव के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
    • लोगों की मदद करें।
    • सकारात्मक विचार रखें।
    • सफेद वस्तुओं का दान करें।
    • भगवान की दी गई सभी चीजों के लिए आभारी रहें।
    • एक अच्छी दिनचर्या का पालन करें।

    यह भी पढ़ें: Mahesh Navami 2025: 4 या 5 जून कब है महेश नवमी? जानें मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।