विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Grah Gochar 2024: सावन में इन राशियों के बनेंगे सारे बिगड़े काम, ग्रहों की चाल से होंगे मालामाल

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 16 Jul 2024 06:01 PM (IST)

हर वर्ष आषाढ़ महीने में देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने ...और पढ़ें

Sawan 2024: सुखों के कारक 31 जुलाई को सिंह राशि में करेंगे गोचर
Sawan 2024: सुखों के कारक 31 जुलाई को सिंह राशि में करेंगे गोचर

HighLights

  1. सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है।
  2. इस महीने में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
  3. धार्मिक मत है सावन महीने में महादेव पृथ्वी लोक पर रहते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024 Horoscope: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन का महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत भगवान शिव को प्रिय दिन यानी सोमवार से हो रही है। साथ ही सावन के पहले सोमवार पर कई दुर्लभ शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, कई ग्रह यथावत (पहले के स्थान) स्थिति में रहेंगे। इससे कई राशि के जातक (Sawan 2024 Zodiac Sign) लाभान्वित होंगे। उनके सभी बिगड़े काम बनेंगे। साथ ही करियर और कारोबार में भी मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आइए, ग्रहों की स्थिति जानते हैं-

यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व


देवगुरु बृहस्पति

वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। सावन के दौरान भी गुरु वृषभ राशि में उपस्थित रहेंगे। गुरु के गोचर से मेष, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन सोमवार पर महादेव का जलाभिषेक अवश्य करें।

न्याय के देवता शनिदेव

वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि के विराजमान हैं और सावन के दौरान भी कुंभ राशि में ही उपस्थित रहेंगे। हालांकि, शनिदेव वक्री चाल चल रहे हैं। मकर, कुंभ और कुंभ राशि के जातक सावन के महीने में प्रतिदिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही करियर को नया आयाम मिलेगा।

सूर्य देव

आत्मा के कारक सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में 16 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। कुल मिलाकर कहें तो सावन महीने में सूर्य देव कर्क और सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

शुक्र देव

सुखों के कारक शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं और 31 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से सावन महीने में कन्या, तुला, वृश्चिक राशि को लाभ होगा। आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी। सावन सोमवार पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

बुध देव

ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव 19 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 22 अगस्त तक रहेंगे। अतः सावन के महीने में बुध देव की कृपा तुला और वृश्चिक राशि पर बरसेगी। बुध देव की कृपा से कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। निवेश से भी विशेष लाभ प्राप्त होगा। सावन सोमवार पर गंगाजल में साबुत मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

मंगल देव

सावन में ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। इस राशि में पूर्व से देवगुरु बृहस्पति है। अतः वृषभ राशि के लग्न भाव में गुरु और मंगल की युति बन रही है। इससे कई राशि के जातकों को धन लाभ होगा। विशेषकर वृषभ राशि वालों को अधिक लाभ प्राप्त होगा। वृषभ राशि के जातक सावन महीने में कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

राहु-केतु

मायावी ग्रह राहु वर्तमान समय में मीन राशि और केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। कन्या और मीन राशि के जातक सावन माह के दौरान रोजाना स्नान-ध्यान करने के बाद गंगाजल में काले तिल या साबुत मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से हर समस्या से मुक्ति मिलेगी। साथ ही शिवजी की कृपा भी बरसेगी। अचानक से धन लाभ के भी योग बनेंगे।

यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।