Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आने वाले दो महीने तीज-त्‍योहार से रहेंगे भरपूर

    By Preeti jhaEdited By:
    Updated: Tue, 27 Sep 2016 12:51 PM (GMT+05:30)

    आने वाले दो महीने तीज-त्‍योहार से भरपूर रहेंगे। ऐसे में अगर आपको सभी व्रत और त्‍योहारों के दि‍न और तारीख मालूम हो तो आप सही समय पर प्‍लानिंग कर पाएंगे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हमारा देश अनेकता में एकता का अद्भुत संगम है । साल भर यहाँ त्योहारों का सिलसिला चलता रहता है । नैतिक मूल्यों के साथ-साथ त्योहारों को मनाने से जो खुशियाँ मिलती हैं, आज के तनावग्रस्त माहौल में उसका महत्व भी कम नहीं है । भारत को यदि त्योहारों का देश कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी भारत में कोई भी हर महीने उत्सवों का आनन्द ले सकता है। यह एक धर्म, भाषा, संस्कृति और जाति में विविधताओं से भरा धर्मनिरपेक्ष देश है, ये हमेशा मेलों और त्योहारों के उत्सवों में लोगों से भरा रहता है। भारत त्यौ्हार और मेलों का देश है। वस्तुत: वर्ष के प्रत्येक दिन उत्सव मनाया जाता है। पूरे विश्व की तुलना में भारत में अधिक त्यौहार मनाए जाते हैं। प्रत्येक त्यौहार अलग अवसर से संबंधित है, कुछ वर्ष की ऋतुओं पर भी निर्भर करता है ।

    फेस्टिवल सीजन के लिए पूरा भारत तैयार है। पितृ पर्व के समाप्त होते ही जीवन में उमंग जगाने वाले त्योहारों की छड़ी लग जाएगी। 16 सितंबर से शुरू हुआ श्राद्ध पक्ष 30 सितंबर को खत्म हो रहा है और 1 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो जाएगा। कुल मिलाकर आने वाले दो महीने तीज-त्योहार से भरपूर रहेंगे। ऐसे में अगर आपको सभी व्रत और त्योहारों के दिन और तारीख मालूम हो तो आप सही समय पर प्लानिंग कर पाएंगे। इसमें अक्टूबर-2016 से लेकर नवंबर-2016 तक के सभी व्रत व त्योहारों की सूची दी गई है।

    नवरात्री (शनिवार) 1 अक्टूबर

    राम नवमी (सोमवार) 10 अक्टूबर

    विजयादशमी (मंगलवार) 11 अक्टूबर

    शरद पुर्णिमा (शनिवार) 15 अक्टूबर

    करवा चौथ (बुधवार) 19 अक्टूबर

    धनतेरस (शुक्रवार) 28 अक्टूबर

    दीपावली (रविवार) 30 अक्टूबर

    गोवर्धन पूजा (सोमवार) 31 अक्टूबर

    भाईदुज (मंगलवार) 1 नवंबर

    छठ व्रत (रविवार) 6 नवंबर

    कार्तिक पूर्णिमा (सोमवार) 14 नवंबर