Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हथेली पर बने इस निशान से हर काम में मिलती है सफलता, किसी के मोहताज नहीं होते ऐसे भाग्यशाली लोग

    By Pradeep ChauhanEdited By:
    Updated: Mon, 06 Jun 2022 09:29 PM (GMT+05:30)

    Astrology तभी ऐसे लोग फील्ड वर्क में भी काफी सफल होते हैं। ये लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें पलभर में ही अपना बना लेते हैं।ऐसे व्यक्ति समाज में बहुत ...और पढ़ें

    Astrology: इन्हें जीवन में हर चीज बहुत कम मेहनत के ही मिल जाती है।
    Astrology: इन्हें जीवन में हर चीज बहुत कम मेहनत के ही मिल जाती है।

    नई दिल्ली। Astrology: इंसान की किस्मत उसकी कुंडली में मौजूद ग्रहों पर निर्भर करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इंसान के हाथों की रेखाएं भी उसके भाग्य को तय करती हैं। हाथ में भाग्य रेखा और सूर्य रेखा को बहुत अच्छा माना जाता है। व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा अच्छी हो तो व्यक्ति उन्नति करता है।

    अच्छी सूर्य रेखा होने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि की कोई कमी नहीं होती। जिन व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा अच्छी हो तो वह हर क्षेत्र में सफलता पाता है। लेकिन इसके लिए पहली शर्त है कि हाथ में सूर्य रेखा कहां से निकल रही है। सूर्य रेखा का उद्गम जीवन में प्रगति और समृद्धि को तय करती है।

    हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि सूर्य रेखा मणिबंध या उसके पास से शुरू हो और भाग्य रेखा के निकट होते हुए उसके समानान्तर अपने स्थान की ओर जा रही हो तो वह सबसे अच्छी मानी जाती है। ऐसी रेखा वाले व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। सफलता ऐसे लोगों के कदम चूमती है। तो कौन-सी है वो खास रेखा जिसके हाथों में होने पर आपको मान-सम्मान समेत धन-दौलत मिलती है, आइए जानते हैं। 

    हाथ में एक्स निशान वाले लोग हमेशा कुछ हटकर करने में यकीन करते हैं। तभी ऐसे लोग रचनात्मक कार्यों में ज्यादा सफलता हासिल करते हैं। ये कलाकार बनते हैं।

    हथेली पर ऐसा निशान होने पर व्यक्ति काफी प्रभावशाली होता है। उसकी पर्सनाल्टी से लोग आकर्षित होते हैं। ऐसे लोग लाखों की भीड़ में भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होते हैं।

    हस्त शास्त्र के जिन लोगों के हाथ में एक्स का निशान पाया जाता है वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन्हें जीवन में हर चीज बहुत कम मेहनत के ही मिल जाती है। इनके पास खूब धन-दौलत होती है।

    एक अध्ययन के मुताबिक जिन लोगों के हाथों में एक्स का निशान होता है ऐसे लोग नेतृत्व करने में माहिर होते हैं। ये बात को बहुत सोच समझकर बोलते हैं। इसलिए ऐसे लोग किसी कंपनी में उच्च पद पर कार्य करते हैं।

    खबरें और भी

    ऐसे लोगों को अपना टैलेंट दिखाना बहुत अच्छे से आता है। तभी ऐसे लोग फील्ड वर्क में भी काफी सफल होते हैं। ये लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें पलभर में ही अपना बना लेते हैं।ऐसे व्यक्ति समाज में बहुत नाम कमाते हैं। वे हमेशा कुछ ऐसा करते हैं जिसकी वजह से लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। उनके दुनिया से जाने के बाद भी लोग उन्हें याद रखते हैं।

    हथेली में एक्स निशान होने पर व्यक्ति भावुक होने के साथ समझदार भी बहुत होता है। ऐसे लोग अपनी जिंदगी में बहुत व्यवहारिक होते हैं। इसलिए ये मुसीबतों से निपटना बखूबी जानते हैं।

    ऐसे लोगों को व्यापार में काफी सफलता मिलती है। क्योंकि ये बहुत क्रिएटिव स्वभाव के होते हैं। इसलिए ये बिजनेस भी नए आइडिया के साथ करते हैं।

    हाथों में एक्स निशान होने पर व्यक्ति बहुत प्रभावशाली होता है। वो देखने में अच्छे होने के साथ बातचीत में भी निपुण होते हैं। ऐसे लोग हर किसी से आसानी से तालमेल बना लेते हैं। 

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।