Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान विष्णु को प्रसन्न कर पाएं मनचाहा जीवनसाथी, पढ़ें गुरुवार के सबसे प्रभावी उपाय

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं शीघ्र विवाह और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कुछ अचूक ज्योतिषीय उपाय, जो आपको काम आ सकते हैं। ...और पढ़ें

    शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के अचूक उपाय (Picture Credit- AI Generated)

    शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के अचूक उपाय (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. गुरुवार को भगवान विष्णु की विधि-विधान से करें पूजा

    2. शीघ्र विवाह हेतु शिव जी को अर्पित करें नारियल

    3. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार विवाह के लिए योग्य होकर भी कई कोशिशों के बाद भी विवाह में देरी होती है या फिर कई तरह की बाधाएं आने लगती हैं। इन बाधाओं का कारण ग्रहों की स्थिति हो सकता है। इस तरह की बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए गुरुवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। ऐसे में अगर आप गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय करते हैं, तो इससे आपको अपनी स्थिति में फायदा देखने को मिल सकता है।

    शीघ्र विवाह के लिए प्रभावी उपाय

    ज्योतिष में गुरु (बृहस्पति) को विवाह का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में अगर शादी में अड़चनें आ रही हैं, तो गुरुवार के दिन ये उपाय अत्यंत फलदायी साबित होते हैं -

    • गुरुवार के दिन स्नान के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें, क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय माना गया है।
    • गुरुवार के दिन घर में ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें।
    • हर गुरुवार को भगवान शिव को 5 जटा वाले नारियल अर्पित करें। अर्पण करते समय 'ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा' मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करें।
    • मंदिर जाकर मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करें और उसी सिंदूर में से थोड़ा-सा अपनी गर्दन (ग्रीवा) पर लगाएं, यह उपाय वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए उत्तम है।
    • कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार पूजा में 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:' मंत्र की कम-से-कम एक माला (108 बार) जपें।
    Married Life Tips ai
    (Picture Credit- AI Generated)

    करें इन चीजों का दान

    गुरुवार को गाय को चने की दाल, गुड़ या फिर हल्दी मिला हुआ गेहूं का आटा (लोई) खिलाएं।
    भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल बहुत प्रिय है। ऐसे में शीघ्र विवाह की कामना के साथ इसे लक्ष्मी-नारायण के चरणों में अर्पित करें।
    किसी जरूरतमंद कन्या के विवाह में गुप्त रूप से धन या सामग्री का दान करें, इससे विवाह की बाधाएं दूर होती हैं।

    सुखी वैवाहिक के लिए करें ये उपाय

    शादी के बाद रिश्तों में मधुरता और घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपको कुछ इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। केले के पेड़ में श्री हरि विष्णु का वास माना गया है। ऐसे में पति-पत्नी को मिलकर नियमित रूप से या फिर गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। इससे वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शास्त्रों के अनुसार, पीपल और केले के पेड़ की संयुक्त पूजा करने से बृहस्पति और शनि दोनों शांत रहते हैं, जिससे घर का कलह समाप्त होता है।

    marriage AI

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

     

    ध्यान रखें ये बात

    कोई भी उपाय करने से पहले मन में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास होना जरूरी है। साथ ही, अपनी कुंडली का किसी अनुभवी ज्योतिषी से विश्लेषण जरूर करवाना चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि बाधा मंगल दोष की वजह से है या गुरु की कमजोरी के कारण और इसी के आधार पर आपको उपाय करने चाहिए।

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।