Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Today Vastu Tips: अनार के पेड़ को लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, घर में नहीं होगी पैसों की कमी

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 09:09 AM (IST)

    Today Vastu Tips सनातन धर्म में अनार के पेड़ का बड़ा महत्व है। इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए आज हम माता लक्ष्मी के इस प्रिय पेड़ के बारे में बात कर ...और पढ़ें

    Today Vastu Tips: अनार के पेड़ से जुड़ी जरूरी बातें
    Today Vastu Tips: अनार के पेड़ से जुड़ी जरूरी बातें

    HighLights

    1. सनातन धर्म में अनार के पेड़ का बड़ा महत्व है।
    2. अनार के पेड़ में श्री हरि विष्णु और देवी लक्ष्मी का वास होता है।
    3. अनार का पेड़ बेहद शुभ माना गया है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Today Vastu Tips: पेड़-पौधे का हिंदू धर्म में बेहद महत्व है। कुछ वृक्ष ऐसे हैं, जिनकी पूजा होती है। वहीं कुछ का मात्र घर में होना शुभ माना जाता है। आज हम माता लक्ष्मी के प्रिय अनार के पेड़ के बारे में बात करेंगे, जिसको घर में लगाने से देवी की कृपा प्राप्त होती है, साथ ही घर में सकारात्मकता आती है। हालांकि इसे लगाने के ज्योतिष शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए, जो इस प्रकार है -

    अनार के पेड़ से जुड़ी जरूरी बातें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, अनार के पेड़ में श्री हरि विष्णु और देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि, जिसके घर में अनार का पेड़ लगा होता है, उन्हें कभी आर्थिक मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसे लगाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह घर के बीच में न लगा हो। जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    घर के इस स्थान पर लगाएं अनार का पेड़

    अनार का पेड़ बेहद शुभ माना गया है। यह माता लक्ष्मी को बहुत पंसद है, इसलिए इसे घर के मुख्य द्वार के दाएं ओर लगाएं। इससे घर में धन की देवी का वास बना रहता है। साथ ही घर में बरकत रहती है।

    इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनार के पेड़ को गलती से भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए, जो लोग ऐसा करते हैं उनके घर में नकारात्मकता का वास होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद बना रहता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इसे लगाते समय जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो घर से वास्तु दोष के साथ ग्रह दोष भी समाप्त हो जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Surya Dev 108 Names: होगी पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति, करें भगवान सूर्य के नामों का जाप

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'