Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: त्रयोदशी श्राद्ध पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, पितृ ऋण से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 01:34 PM (IST)

    प्रदोष व्रत के दिन (Pradosh Vrat 2025) देवों के देव महादेव की पूजा एवं भक्ति करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्र ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. आश्विन महीने की शुरुआत हो चुकी है।
    2. यह महीना बेहद पावन माना जाता है।
    3. इस महीने में शारदीय नवरात्र मनाया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 19 सितंबर को आश्विन माह का पहला प्रदोष व्रत है। यह पर्व हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और जगत की देवी मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है।

    अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय आर्थिक स्थिति अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से पितृ ऋण से भी मुक्ति मिलती है।

    राशि अनुसार अभिषेक (Trayodashi Shraddha Abhishek)

    • मेष राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में शहद मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक त्रयोदशी श्राद्ध के दिन पूजा के समय दूध मिश्रित गंगाजल मे देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक आश्विन माह के पहले प्रदोष व्रत पर शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में गुड़ और जौ मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय सफेद तिल मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक त्रयोदशी श्राद्ध के दिन पूजा के समय पंचामृत से मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय गाय के दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन काले तिल मिश्रित गंगाजल या दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025: इस चमत्कारी स्तोत्र से करें भगवान शिव को प्रसन्न, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत की पूजा में करें नटराज स्तुति का पाठ, शिव जी बरसाएंगे कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी