विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हथेली में शुक्र पर्वत पर है त्रिभुज का निशान? खूब पैसे कमाते हैं ये लोग, जानें इनकी पर्सनैलिटी

Updated: Thu, 14 May 2026 03:00 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बेहद शुभ होता है। जानें इस निशान वाले लोगों का स्वभाव, आर्थिक स्थिति और इनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

कैसा होता है ऐसे व्यक्ति का स्वभाव? (AI-Generated Image)

कैसा होता है ऐसे व्यक्ति का स्वभाव? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) में हमारी हथेलियों की लकीरों और निशानों का बहुत महत्व बताया गया है। हथेली का हर हिस्सा किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्ही में से एक है 'शुक्र पर्वत' (Mount of Venus)। अंगूठे के ठीक नीचे वाले उभरे हुए हिस्से को शुक्र पर्वत कहते हैं, जो हमारी जीवन रेखा से घिरा होता है।

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि कुछ लोगों के इस शुक्र पर्वत पर त्रिभुज (Triangle) का निशान होता है? हस्तरेखा विज्ञान में इस निशान को बहुत ही भाग्यशाली माना गया है। आइए समझते हैं कि जिन लोगों के हाथ में यह निशान होता है, उनकी पर्सनैलिटी और आर्थिक स्थिति कैसी होती है।

आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व

शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान व्यक्ति को बेहद आकर्षक बनाता है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व (Personality) इतना प्रभावशाली होता है कि हर कोई उनकी तरफ खिंचा चला आता है। इनकी सबसे बड़ी खूबी इनकी मीठी वाणी होती है। ये लोग इतने प्यार से बात करते हैं कि लोग इनसे बात करना चाहते हैं। अपने शब्दों के जादू से ये आसानी से दूसरों का दिल जीत लेने का हुनर जानते हैं।

पैसों की नहीं रहती कमी, जीते हैं लग्जरी लाइफ

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इस निशान का सीधा संबंध धन और भौतिक सुख-सुविधाओं से है। जिन लोगों के शुक्र पर्वत पर यह त्रिभुज होता है, उनका पर्स कभी खाली नहीं रहता। वे जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। ऐसे लोग साधारण जीवन की जगह विलासिता (Luxury) से भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इनके पास हमेशा महंगे और अच्छे गैजेट्स देखने को मिलते हैं। ये अच्छी और स्टैंडर्ड की जगहों पर उठना-बैठना पसंद करते हैं और अपनी सुख-सुविधाओं से कभी समझौता नहीं करते।

Palmistry triangle

(AI-Generated Image)

लक्ष्य के प्रति होते हैं स्पष्ट

ऐसे लोगों को जीवन में क्या हासिल करना है, इसे लेकर उनके विचार पूरी तरह से स्पष्ट होते हैं। जीवन में सफलता पाने के साथ-साथ इन्हें कला से भी प्रेम होता है। ये लोग गीत-संगीत सुनने और गाने-बजाने के बहुत शौकीन होते हैं।

इनकी कुछ कमजोरियां (नेगेटिव साइड)

भारी शारीरिक श्रम या पसीना बहाने वाले कामों से जी चुराते हैं।

कंफर्ट जोन का मोह: अपनी सुख-सुविधाओं के दायरे से बाहर निकलना पसंद नहीं करते।

तनाव से दूरी: मुश्किल या दबाव वाली स्थितियों से घबराकर दूर भागते हैं।

केवल मौज-मस्ती: जीवन के प्रति जरूरत से ज्यादा लापरवाह और विलासी रवैया।

आत्म-केंद्रित सोच: दूसरों की जरूरतों से पहले अपने आराम और फायदे को ऊपर रखना।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।