यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rama Ekadashi से इन मूलांक वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर को मिलेगा नया आयाम
अंक ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो 28 अक्टूबर का दिन कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस दिन रमा एकादशी मनाई जाए ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 अक्टूबर को रमा एकादशी है। इस शुभ अवसर पर चराचर के पालनहार भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक के सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा की मानें तो रमा एकादशी से कई मूलांक के जातकों के लिए शुभ समय शुरू होने वाला है। भगवान विष्णु की कृपा से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Rama Ekadashi 2024: इन चीजों को खाने से खंडित हो सकता है रमा एकादशी का व्रत, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
मूलांक 01
अंक ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो 01, 10 और 19 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 01 होता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं और मेष राशि में उच्च के होते हैं। मेष और सिंह राशि के जातकों पर सूर्य देव की हमेशा कृपा बरसती है। इसके साथ ही 01 और 10 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों पर सर्य देव मेहरबान रहते हैं। रमा एकादशी के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
एंजल सलाह
एंजल की सलाह है कि अपनी आंतरिक शक्ति पर भरोसा रखें। अपने कार्य को दिल से करें। ईश्वर की कृपा आप पर बरस रही है। इसके लिए उच्च और अच्छे कर्म करें। आपके द्वारा किए गए कर्मों से ही आपको पहचाना जाएगा। अपनी आवश्यकताओं को सीमित करें। लेन-देन की प्रक्रिया को समझें। दूसरों की गलती को माफ करें और भगवान विष्णु की पूजा करें। व्यक्ति विशेष से अपने अनुभव उनके व्यवहार के अनुसार साझा करें। आप ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं, जो बुरे समय में आपके साथ खड़ा थे। व्यस्तता के बीच में थोड़ा रेस्ट लें और आराम करें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। लोगों के साथ सहज रहें और प्यार से पेश आएं। पारिवारिक जिम्मेवारियों का निर्वहन सही से करें। आपके कार्यों की अवश्य ही प्रशंसा की जाएगी। इसके लिए सही कार्य करें। लोगों की मदद करें। ईश्वर की भक्ति करें।
क्या करें
आज के दिन 01 मूलांक के जातक बिना रुकें कुछ देर तक यह जरूर दोहराएं। परम पिता परमेश्वर की कृपा से मुझे जीवन में सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। मैं आत्मविश्वास से लबरेज हूं। मुझे परमात्मा द्वारा प्यार किया जाता है। मैं उनका शुक्रगुजार हूं।
खबरें और भी
धार्मिक उपाय
- ॐ गं गणपतये नमः।
- ॐ नमः शिवाय।
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।
- ॐ नमो नारायण।
- ॐ हुं हनुमते नमः।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: इस कथा को पढ़े बिना अधूरा रहता है रमा एकादशी का व्रत, पाठ मात्र से दूर होंगे सभी कष्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।