Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Diwas 2023: तुलसी दिवस पर इस विधि करें से तुलसी पूजन, घर में रहेगा मां लक्ष्मी का वास

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 05:46 PM (IST)

    सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का अहम महत्व है। प्रत्येक दिन तुलसी के पौधे के पूजा-अर्चना की जाती है और दीपक जलाया जाता है। मान्यता है कि तुलसी की पूजा ...और पढ़ें

    Tulsi diwas 2023: तुलसी दिवस पर इस विधि करें से तुलसी पूजन, घर में रहेगा मां लक्ष्मी का वास
    Tulsi diwas 2023: तुलसी दिवस पर इस विधि करें से तुलसी पूजन, घर में रहेगा मां लक्ष्मी का वास

    HighLights

    1. सनातन धर्म में तुलसी की पूजा का खास महत्व है।
    2. कोई भी कार्य तुलसी पूजन के बिना अधूरा माना जाता है।
    3. हर साल 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Tulsi diwas 2023: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का अहम महत्व है। रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना की जाती है और दीपक जलाया जाता है। मान्यता है कि तुलसी की पूजा रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में करनी चाहिए और जल देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इससे धन का लाभ मिलता है और घर में सदैव सुख-शांति का वास होता है। हर साल 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाता है। धार्मिक मत है कि तुलसी दिवस के दिन तुलसी की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं तुलसी दिवस के दिन तुलसी की पूजा किस प्रकार करनी चाहिए।

    तुलसी पूजन विधि

    तुलसी दिवस के अवसर पर तुलसी की पूजा करना शुभ होता है।

    सबसे पहले पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।

    इसके बाद तुलसी जी के साथ शालिग्राम पत्थर को प्राण प्रतिष्ठित कर अर्घ्य दें।

    अब मिठाई, फल, फूल, चंदन अर्पित करें।

    इसके बाद कम से कम 7 बार तुलसी की परिक्रमा लगाएं।

    अब निम्न मंत्र का जाप करें।

    'वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।

    एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। यः पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।'

    अंत में तुलसी की आरती करें। तुलसी को भोग लगाएं।

    प्रसाद का वितरण करें।

    तुलसी पूजन का महत्व

    सनातन धर्म में तुलसी की पूजा का खास महत्व है। कोई भी कार्य तुलसी पूजन के बिना अधूरा माना जाता है। तुलसी जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल को शामिल किया जाता है। माना जाता है कि घर में तुलसी के होने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है।

    यह भी पढ़ें: Shiv Pujan Vidhi: नववर्ष के दिन ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक, घर में सदैव रहेगी सुख-शांति

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit-Freepik