विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Niyam: रामा या श्यामा, आपके घर के लिए कौन-सी तुलसी है ज्यादा शुभ?

Published: Sun, 02 Nov 2025 12:00 PM (IST)

तुलसी, हिंदू धर्म में पवित्र मानी जाती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। रामा और श्यामा तुलसी ...और पढ़ें

Rama and Shyama Tulsi (AI Generated Image)

Rama and Shyama Tulsi (AI Generated Image)

HighLights

  1. हिंदू धर्म में तुलसी को माना गया है पवित्र पौधा।

  2. नियमानुसार तुलसी लगाने से आती है सुख-शांति।

  3. नकारात्मक ऊर्जा से भी होता है बचाव।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी को एक बुहत ही पवित्र और पूजनीय पौधा माना गया है। भगवान विष्णु की प्रिय होने के साथ-साथ तुलसी में मां लक्ष्मी का भी वास माना गया। रोजाना तुलसी पूजा करने से साधक को प्रभु श्रीहरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा की प्राप्ति होती है। रामा तुलसी और श्यामा तुलसी दोनों को ही शुभ माना गया है। 

रामा तुलसी -

रामा तुलसी की पहचान होती है कि उसके पत्ते हल्के हरे रंग के होते हैं, जो स्वाद में मीठे होते हैं। इसके साथ ही इसमें से एक सौम्य सुगंध आती है। इसे "श्री तुलसी" और "उज्ज्वल तुलसी" के नाम से भी जाना जाता है। इस तुलसी का इस्तेमाल प्रभु श्रीराम और भगवान विष्णु की पूजा में किया जाता है।

Tulsi i

श्यामा तुलसी -

श्यामा तुलसी की पहचान है कि इसके पत्ते गहरे बैंगनी या काले रंग के होते हैं। यह तुलसी भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय मानी गई है, इसलिए इसे कृष्ण तुलसी भी कहते हैं। यह रामा तुलसी की तुलना में थोड़ी कम मीठी होती है।

कौन-सी घर में लगाना है शुभ

रामा और श्यामा तुलसी दोनों का ही अपना एक विशेष महत्व है। जहां भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में श्यामा तुलसी का अधिक महत्व माना गया है, वहीं राम जी की पूजा में रामा तुलसी का उपयोग किया जाता है। लेकिन घरों में रामा तुलसी लगाई जाती है और रोजाना इसकी पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि घर में इस तुलसी को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है और साधक को अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं श्यामा तुलसी भी घर में लगाना काफी शुभ माना गया है।

Tulsi Puja i

रखें इन बातों का ध्यान

घर में तुलसी लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना गया है। वहीं वास्तु शास्त्र में तुलसी लगाने के लिए घर की उत्तर दिशा या इशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को सबसे उत्तम माना गया है। तुलसी लगाने के लिए हमेशा ऐसे स्थान को चुनें, जहां अच्छी धूप आती हो, लेकिन तुलसी को बहुत ज्यादा धूप में भ नहीं रखना चाहिए और न ही किसी अंधेरे स्थान पर इसे रखें। ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में न तो जल चढ़ाएं और न ही इसके पत्ते तोड़ें। साथ ही सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। 

यह भी पढ़ें- Tulsi Puja: गुरुवार के दिन तुलसी पूजा में जरूर करें ये काम, प्रसन्न होंगे जगत के पालनहार

यह भी पढ़ें - माता तुलसी और भगवान गणेश ने एक-दूसरे को क्यों दिया था श्राप, पढ़िए ये अद्भुत कथा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।