Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Ke Niyam: तुलसी का पौधा लगाने का बना रहे हैं विचार, तो पहले जान लें ये नियम

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 11:12 AM (IST)

    कई घरों में तुलसी का पौधा मुख्य रूप से पाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पौधे को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी घर में तुलसी का प ...और पढ़ें

    Tulsi rules in Hindi तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें।
    Tulsi rules in Hindi तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें।

    HighLights

    1. मां लक्ष्मी का स्वरूप मानी गया है तुलसी का पौधा।
    2. घर में तुलसी का पौधा रखने से मिलते हैं कई लाभ।
    3. तुलसी का पौधा लगाने के लिए बताए गए हैं कुछ नियम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi rules in Hindi: हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में इस पौधे की सुबह-शाम पूजा करने से साधक पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का हरा-भरा पौधा होता है, वहां कभी दरिद्रता का वास नहीं होता। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

    तुलसी का पौधा लगाने का सही दिन

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा गुरुवार और शुक्रवार के दिन लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि चैत्र माह में अगर गुरुवार या शुक्रवार के दिन तुलसी का पौधा लगाया जाए तो, यह साधक को शुभ फल प्रदान करता है।

    वहीं, अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि शनिवार के दिन यह पौधा अभिजीत मुहूर्त ( सुबह लगभग 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक) में लगाना अधिक लाभकारी होता है।

    इस महीने में लगाएं पौधा

    तुलसी का पौधा लगाने के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना सबसे सही माना जाता है। इसके साथ ही फरवरी माह में भी तुलसी का पौधा लगाना अच्छा माना गया है। क्योंकि इस मौसम में न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड होती है। ऐसे में इस मौसम में तुलसी लगाने से पौधा सूखता नहीं है।

    खबरें और भी

    इन दिनों का रखें ध्यान

    ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, सोमवार, रविवार और बुधवार के दिन तुलसी का पौधा लगाना अच्छा नहीं माना जाता। इसके अलावा एकादशी तिथि पर भी तुलसी का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Picture Credit: Freepik