Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Ke Upay: तुलसी के इन उपायों से वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां, आर्थिक तंगी होगी दूर

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 02 Mar 2024 05:53 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार घर में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है और सुख-शां ...और पढ़ें

    Tulsi Ke Upay: तुलसी के इन उपायों से वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां, आर्थिक तंगी होगी दूर
    Tulsi Ke Upay: तुलसी के इन उपायों से वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां, आर्थिक तंगी होगी दूर

    HighLights

    1. सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है।
    2. तुलसी से जुड़े उपाय बेहद कल्याणकारी होते हैं।
    3. तुलसी के पौधे के पास रोजाना दीपक जलाना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Ke Upay: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को अधिक शुभ माना गया है। इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है और सुख-शांति का आगमन होता है। साथ ही जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के कई उपायों का उल्लेख किया गया है, जिनको करने से इंसान का जीवन सुखमय होता है और धन की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं तुलसी से जुड़े चमत्कारी उपायों के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Importance Of Marriage: विवाह को लेकर क्या कहते हैं वेद? जानिए इस पवित्र मिलन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    तुलसी के उपाय ( Tulsi Ke Upay)

    • यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए तुलसी का ये उपाय बेहद फलदायी साबित होगा। गुरुवार के दिन तुलसी की पूजा-अर्चना करें और जल में कच्चा दूध मिलाकर तुलसी में अर्पित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और धन की प्राप्ति होती है।
    • इसके अलावा सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भगवान श्री हरि की पूजा करें और चंदन का टीका लगाएं। साथ ही माता लक्ष्मी को लाल चुनरी पहनाएं। अब भगवान विष्णु को भोग लगाएं। भोग में तुलसी दल को भी शामिल करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।

    • सनातन धर्म देवी-देवता की पूजा करने के लिए दीपक जलाया जाता है। तुलसी में भी घी का दीपक जलाने का विधान है। रोजाना सुबह और शाम तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और धन का लाभ मिलता है।

    इस बात का रखें ध्यान

    अगर आपके घर की तुलसी सुख गई है, तो ऐसे में उस स्थान पर नया पौधा लगा सकते हैं। सनातन धर्म में तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार का दिन शुभ होता है। रविवार और एकादशी के दिन पर तुलसी के पौधे में पानी नहीं देना चाहिए और नहीं इसके पत्ते उतारने चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: सिर्फ शिव-शक्ति के मिलन के लिए ही नहीं, इस वजहों से भी खास है शिवरात्रि

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'