Tulsi Puja: बार-बार मुरझा रहा है तुलसी का पौधा? तो इस संकेत को न करें नजरअंदाज
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। यदि आपके घर में मौजूद तुलसी का पौधा बार-बार सूखता या मुरझाता है, तो आपके लिए कुछ संकेत हो सक ...और पढ़ें

Tulsi Shubh Ashubh Sign (AI Generated Image)
HighLights
शुभ माना जाता है हरा-भरा तुलसी का पौधा
मां लक्ष्मी से माना गया है तुलसी का संबंध
सूखा हुआ तुलसी का पौधा देता है अशुभ संकेत
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में माना गया है कि यदि आप तुलसी के पौधे की अच्छे से देखभाल करते हैं और रोजाना इसकी पूजा-अर्चना करते हैं, तो इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यदि घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाता है या मुरझाने लगता है, तो यह केवल बागवानी (Gardening) की समस्या नहीं है, बल्कि कुछ महत्वपूर्ण संकेतों की ओर इशारा हो सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
मिल सकता है ये संकेत
ज्यादा सर्दी या फिर ज्यादा गर्मी में तुलसी के पौधे का मुरझाना एक आम बात है। लेकिन अगर अच्छी देखभाल के बाद भी आपका तुलसी का पौधा बार-बार मुरझा जाता है, तो यह एक शुभ संकेत नहीं माना जाता। इसका अर्थ यह हो सकता है कि आपके घर में ऊर्जा का असंतुलन बना हुआ है या फिर यह वास्तु दोष का संकेत भी हो सकता है।

(Picture Credit: Freepik)
ये भी हैं अशुभ संकेत
तुलसी (Tulsi Ke Niyam) से मिलने वाले अशुभ संकेतों में तुलसी की पत्तियों का पीला पड़ना या फिर अचानक पत्तियों का झड़ जाना शामिल है। यह संकेत नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक तंगी, या घर में आने वाली परेशानियों को दर्शाते हैं। साथ ही इस तरह के संकेत पितृ दोष की ओर भी इशारा करते हैं।
ये है शुभ संकेत
घर में तुलसी का हरा-भरा पौधा होना अपने आप में एक शुभ संकेत है। इसके साथ ही अगर आपके घर में कहीं अचानक से तुलसी का पौधा उग आता है, तो इसी भी एक शुभ संकेत के तौर पर देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपके सभी काम बनने वाले हैं। साथ ही यह मां लक्ष्मी और विष्णु जी की कृपा प्राप्ति का भी संकेत माना जाता है।
खबरें और भी

(Picture Credit: Freepik)
बनते हैं तरक्की के योग
तुलसी में नए पत्ते और शाखाओं का आना भी शुभ माना गया है। इसका मतलब यह होता है कि आपको नए अवसर मिल सकते हैं और आपके लिए तरक्की के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपकी तुलसी पर तितली आती है, तो इसे भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है, जिसका यह अर्थ है कि आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी हुई है।
यह भी पढ़ें - Magh Month 2026: माघ माह में रोजाना करें तुलसी मंत्र का जप, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
यह भी पढ़ें - Tuesday Remedies: मंगलवार के दिन ऐसे करें बजरंगबली को प्रसन्न और पाएं उनकी कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।