Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Puja: तुलसी में अर्पित करें ये चीजें, कभी नहीं सताएगी पैसों की कमी

    Updated: Fri, 23 May 2025 04:48 PM (IST)

    ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। लगभग हर हिंदू घर में तुलसी पाई जाती है और श्रद्धापूर्वक इसकी पू ...और पढ़ें

    Tulsi Puja तुलसी में ये चीजें चढ़ाने से मिलेगा लाभ। (Picture Credit: Freepik)
    Tulsi Puja तुलसी में ये चीजें चढ़ाने से मिलेगा लाभ। (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में पवित्र व पूजनीय मानी जाती है तुलसी।
    2. भगवान विष्णु को प्रिय माना गया है यह पौधा।
    3. तुलसी माता की कृपा से सौभाग्य में होती है वृद्धि।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा होना एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। कुछ विशेष दिनों को छोड़कर रोजाना तुलसी में जल अर्पित करने से साधक को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जल के अलावा तुलसी में और कौन-सी चीजें अर्पित करने से आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

    कब-कब अर्पित करें जल

    रोजाना तुलसी में जल अर्पित करना बहुत ही शुभ जाता है। इससे सकारात्मकता बनी रहती है और घर-परिवार में खुशहाली का माहौल देखने को मिलता है। लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित करने की मनाही होती है। इसके पीछे की मान्यता यह है कि एकादशी पर मां तुलसी निर्जला व्रत करती हैं।

    गुरुवार के दिन अर्पित करें ये चीजें

    हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है। वहीं तुलसी विष्णु जी को बेहद प्रिय मानी गई है। ऐसे में आप गुरुवार के दिन पानी में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर तुलसी में अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको प्रभु श्रीहरि की कृपा प्राप्त हो सकती है। 

    मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    शुक्रवार का दिन मुख्य रूप से धन की देवी अर्थात मां लक्ष्मी के लिए समर्पित है। ऐसे में आप इस दिन पर तुलसी में दूध में गंगाजल मिलाकर अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - गीता के इस श्लोक ने बनाया ऐश्वर्या राय के कान्स लुक को खास, क्या आप जानते हैं इसका सार?

    मिलते हैं शुभ परिणाम

    आप तुलसी के पौधे में गन्ने का रस भी अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है, जिससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इससे आपको आर्थिक परेशानियों और नकारात्मक ऊर्जा से भी मुक्ति मिल सकती है।

     

    अर्पित करें ये चीजें

    जल अर्पित करने के साथ-साथ आप तुलसी माता की पूजा के दौरान चंदन और पीले रंग का धागा अर्पित कर सकते हैं। इससे भी आपको जीवन में अद्भुत परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Karn Vedha Sanskar: हिंदू धर्म में क्यों जरूरी माना गया है कर्णवेध संस्कार, क्या हैं इसके फायदे

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।