Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Puja Niyam: इन महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए तुलसी की पूजा, जानें नियम

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 11:34 AM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में तुलसी की पूजा करना शुभ माना गया है। धार्मिक दृष्टि के अलावा आयुर्वेद में भी तुलसी के कई लाभ का वर्णन किया गया है। शास्त्रों की मानें 3 ...और पढ़ें

    Tulsi Puja Niyam: इन महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए तुलसी की पूजा, जानें नियम
    Tulsi Puja Niyam: इन महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए तुलसी की पूजा, जानें नियम

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है।
    2. इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है।
    3. तुलसी पूजा के नियम का पालन जरूर करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Puja Niyam For Women: धर्म शास्त्रों के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होने से परिवार के सदस्यों को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। रोजाना सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पास देशी घी का दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही जल अर्पित करना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें: Tulsi Puja Niyam: मनोकामना की पूर्ति करती हैं मां तुलसी, यहां जानें जल चढ़ाने के सही नियम

    तुलसी पूजा के नियम (Tulsi Puja Ke Niyam)

    • मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अपवित्र माना जाता है। इसलिए इस दौरान तुलसी पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इन महिलाओं के द्वारा तुलसी पूजा करने से मां तुलसी भी अपवित्र होती हैं।
    • इसके अलावा मन में गलत विचार रखने वाली महिलाओं को भी तुलसी की पूजा करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन महिलाओं की पूजा को मां लक्ष्मी स्वीकार नहीं करती हैं।

    • तुलसी पूजा के नियम का जरूर पालन करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन तुलसी पूजा करनी चाहिए, लेकिन जल अर्पित और पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। क्योंकि एकादशी तिथि पर मां लक्ष्मी व्रत रखती हैं। ऐसे में तुलसी में जल देने से और पौधे को छूने से उनका व्रत खंडित हो जाता है, जिससे मां लक्ष्मी के नाराज होने से जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न सकती हैं।

    भूलकर भी न रखें ये चीजें

    मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है। इसलिए घर और तुलसी के पौधे के पास जूते चप्पल, झाड़ू और गंदे कपड़े नहीं रखना चाहिए और गंदे हाथ से पौधे को नहीं छूना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से तुलसी का पवित्र पौधा होता है।

    खबरें और भी

    तुलसी पूजा से मिलते हैं ये लाभ

    • मान्यता है कि तुलसी पूजा करने से घर में सदैव बरकत होती है।
    • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    • घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
    • बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Puja Niyam: इन दिन भूलकर भी न करें तुलसी की पूजा, वरना नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।