Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Ke Upay: तुलसी के सूखने पर करें ये काम, नहीं झेलना पड़ेगा नकारात्मक परिणाम

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 02:06 PM (IST)

    Tulsi Auspicious signs हिंदू धर्म में माना गया है कि घर में लगा हरा-भरा तुलसी का पौधा परिवार में सुख-समृद्धि लेकर आता है। ऐसे में यदि आपका तुलसी का पौ ...और पढ़ें

    Tulsi Ke Upay तुलसी के पौधे के सूखने पर करें ये काम,
    Tulsi Ke Upay तुलसी के पौधे के सूखने पर करें ये काम,

    HighLights

    1. हिंदी धर्म में तुलसी के पौधे को माना गया है पूजनीय।
    2. तुलसी जी की पूजा से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि।
    3. तुलसी के पौधे का सूखना माना गया है अशुभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Ke Upay in Hindi: धार्मिक दृष्टि से तुलसी का पौधा बहुत-ही महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही आयुर्वेद में भी तुलसी को बहुत-ही महत्व दिया गया है। मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे का हरा-भरा होना शुभता का प्रतीक होता है, लेकिन तुलसी का सूख जाना बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में तुलसी के सूख जाने पर आप ये काम कर सकते हैं ताकि आपको इसके नकारात्मक परिणाम प्राप्त न हों।

    तुलसी के सूखने पर करें ये काम

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे के सूखने के बाद भी इसकी पवित्रता समाप्त नहीं होती है। ऐसे में पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ तुलसी के पौधे को किसी पवित्र नदी या तालाब में प्रवाहित कर देना चाहिए। भगवान विष्णु का भोग बिना तुलसी के अधूरा माना जाता है। ऐसे में आप तुलसी के सूखे हुए पत्तों को भगवान विष्णु के भोग में उपयोग कर सकते हैं।

    जड़ से करें ये उपाय

    यदि आपके घर में रखा तुलसी का पौधा सूख गया है, तो ऐसे में आप इसकी जड़ को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने घर के मुख्य द्वार पर बांध सकते हैं। इस काम को करने से आपके परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिससे व्यक्ति को धन संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips For Tulsi: बार-बार सूखती है तुलसी, तो हो जाए सावधान; सूखने से बचाने के लिए करें ये उपाय

    इन बातों का रखें ख्याल

    सूखे हुई तुलसी को प्रवाहित करने के बाद आप उस स्थान पर नया पौधा लगा सकते हैं। तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें, कि रविवार और एकादशी के दिन पर तुलसी के पौधे में पानी नहीं देना चाहिए और नहीं इसके पत्ते उतारने चाहिए।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'