Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Pujan Diwas 2023: कब है तुलसी पूजन दिवस? जानें पूजा का धार्मिक महत्व और नियम

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 09:43 AM (IST)

    Tulsi Pujan Diwas 2023 तुलसी पूजन दिवस का बड़ा ही धार्मिक महत्व है। यह देवी तुलसा की पूजा (Tulsi Pujan) करने का एक पवित्र दिन है। इस दिन कुछ लोग पूजा ...और पढ़ें

    Tulsi Pujan Diwas 2023: तुलसी पूजन दिवस
    Tulsi Pujan Diwas 2023: तुलसी पूजन दिवस

    HighLights

    1. सनातन धर्म में तुलसी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना गया है।
    2. तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा।
    3. तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Tulsi Pujan Diwas 2023: सनातन धर्म में तुलसी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना गया है। कई लोग अपने दिन की शुरुआत तुलसी के पौधे को जल चढ़ाकर और प्रार्थना करके करते हैं। इस साल तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है और उनकी पूजा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप सुख-शांति की कामना करते हैं, तो आपको मां तुलसी का पूजन अवश्य करना चाहिए।

    तुलसी नामाष्टक

    वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।

    एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।

    तुलसी पूजा नियम

    • सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें।
    • तुलसी को जल चढ़ाएं।
    • सिन्दूर और रोली का टीका लगाएं।
    • मां के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
    • फल और मिठाई का भोग लगाएं।
    • तुलसी स्तोत्र का पाठ करें।
    • अंत में आरती से पूजा का समापन करें।
    • आशीर्वाद के रूप में तुलसी के बीजों की माला धारण करें।

    तुलसी पूजन का महत्व

    तुलसी पूजन दिवस का बड़ा ही धार्मिक महत्व है। यह देवी तुलसा की पूजा करने का एक पवित्र दिन है। इस दिन, कुछ लोग पूजा करने से पहले नए तुलसी के पौधे लगाते हैं, जबकि कुछ लोग अपने घरों में पहले से लगे पौधों की पूजा करते हैं। तुलसी अपने अचूक औषधीय गुणों के लिए पहचानी जाती हैं।

    उनकी पूजा से परिवार में धन, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। मां तुलसी को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और उन्हें हरि प्रिया भी कहा जाता है। ऐसे में तुलसी पूजन बेहद महत्वपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें: Matsya Dwadashi 2023: मत्स्य द्वादशी आज, अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा

    डिसक्लेमर: ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।