यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tulsi ke Upay: आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए करें तुलसी का ये उपाय, मिलेंगे कई लाभ
सनातन धर्म में तुलसी को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति का आगमन होता है ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में तुलसी को बेहद शुभ माना गया है।
- तुलसी की पूजा करना फलदायी होता है।
- तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi ke Upay: सनातन धर्म में तुलसी को बेहद शुभ माना गया है। तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति का आगमन होता है। इसके अलावा जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी के उपाय बेहद फलदायी होते हैं। चलिए जानते हैं तुलसी के उपायों के बारे में।
तुलसी के उपाय
यदि आप जीवन में आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए प्रतिदिन तुलसी में जल अर्पित करें और दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से धन में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा चांदी के ताबीज में तुलसी की जड़ को डालकर पहने। इस कार्य को करने से धन संबंधित परेशानियों से निजात मिलती है।
सुबह स्नान और पूजा करने के बाद तुलसी में जल दें और परिक्रमा लगाएं। इसके बाद शाम को घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक का हर कार्यों में मन लगेगा। साथ ही सुख और शांति का साथ मिलेगा।
अगर आप सुखी दांपत्य जीवन चाहते हैं, तो पूजा के दौरान जगत के पालनहार भगवान विष्णु को चंदन का टीका लगाएं और माता लक्ष्मी को लाल चुनरी पहनाएं। इसके बाद भोग में तुलसी दल को शामिल करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन खुशियां आती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Ganesh Atharvashirsha: गणेश अथर्वशीर्ष के पाठ से सभी बाधाएं होंगी दूर, इस खास दिन करें शुभकर्ता की पूजा
आटे के दीपक को बेहद शुभ माना गया है। अगर आप चाहते हैं कि मां अन्नपूर्णा की कृपा सदैव बनी रही रहे, तो शाम को आटे का दीपक तुलसी के पास जलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से साधक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।
तुलसी की जड़ को गंगाजल में धोकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। इसके बाद उसको पीले वस्त्र में बांधकर अपने पास रख लें। इस उपाय को करने से साधक को जल्द ही काम में सफलता हासिल होती है।
यह भी पढ़ें: Geeta Jayanti 2023: क्यों मनाई जाती है गीता जयंती ? जानें इसके पीछे का रहस्य
Author- Kaushik Sharma
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Image Caption- Freepik